नीट पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी से की ये मांग

नीट पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी से की ये मांग नीट पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी से की ये मांग

नई दिल्ली:

देश के सबसे बड़े मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम NEET-UG 2026 के पेपर लीक मामले पर अब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक मांग की है. राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी कर कहा कि 22 लाख बच्चों के साथ धोखा हुआ है. उन्होंने पीएम मोदी से मांग करते हुए कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को हटाया जाए या फिर जवाबदेही खुद लीजिए.

राहुल ने अपने वीडियो में कहा कि नीट में दो साल 22 लाख छात्रों ने काम किया. उनकी मेहनत बर्बाद हो गई. पूरा देश जानता है कि एग्जाम से दो दिन पहले वॉट्सऐप पर नीट का पेपर बांटा जा रहा था. हिंदुस्तान के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कहते हैं कि मेरा इन सबसे कोई लेना-देना नहीं है. कमेटी ने सुझाव दिया था, उसको उन्होंने डस्टबिन में फेंक दिया और कहा कि विपक्ष के लोग कमेटी में बैठे हैं, इसका कोई मतलब नहीं है. सच्चाई ये है कि आपने हिंदुस्तान का जो कोर है, उसको डैमेज किया है.

राहुल गांधी ने अपने इस वीडियो में कई सारे सवाल उठाए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि देश में 80 बार पेपर लीक हुआ है और 2 करोड़ युवाओं का भविष्य बर्बाद हुआ है. 

उन्होंने मांग करते हुए कहा कि ‘प्रधानमंत्री जी को तुरंत आदेश देना चाहिए कि धर्मेंद्र प्रधान जी इस्तीफा दें, उन्हें बर्खास्त किया जाए. और जो दोषी हैं उन्हें पकड़कर जेल में डाला जाए.’

यह भी पढ़ेंः फीस नहीं लेंगे, 15 मिनट ज्यादा देंगे… NEET री-एग्जाम में इस बार क्या बड़े बदलाव?

12 मई को रद्द हुआ था पेपर

NEET-UG 2026 के लिए 3 मई को परीक्षा हुई थी. देशभर के 22 लाख से ज्यादा छात्रों ने इसका एग्जाम दिया था. लेकिन 10 दिन के भीतर ही पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया. 

पेपर लीक के मामले की जांच सीबीआई कर रही है. सीबीआई ने अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया है.

21 जून को दोबारा होगा एग्जाम

इस बीच NEET के रीएग्जाम की तारीख भी आ गई है. अब 21 मई को इसकी दोबारा परीक्षा होगी. 14 जून तक एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे. इसे कराने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कहा कि छात्रों से फॉर्म की फीस नहीं ली जाएगी. NTA ने कहा है कि छात्रों को एग्जाम फॉर्म की फीस वापस की जाएगी.

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पेपर लीक की बात मानी है. शिक्षा मंत्री ने कहा कि गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ ज़ीरो टोलरेंस नीति अपनाई जाएगी. ये परीक्षा माफियाओं के साथ लंबी लड़ाई है. 

यह भी पढ़ेंः ‘लिख लो यही आएगा…’, टीचर ने जो सवाल टिक कराए, 3 मई की परीक्षा में वही छपे मिले; पूरी इनसाइड स्टोरी
 







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *