न कोई अनुभव और न टैलेंट… ट्रंप ने खुफिया विभाग की कमान अपने फेवरेट शख्स को सौंपी, तुलसी गबार्ड की जगह लेंगे

Add image caption here न कोई अनुभव और न टैलेंट... ट्रंप ने खुफिया विभाग की कमान अपने फेवरेट शख्स को सौंपी, तुलसी गबार्ड की जगह लेंगे


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दुनिया को हैरान करते हुए अपने एक धुर समर्थक को देश की खुफिया एजेंसी का नया मुखिया नियुक्त किया है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस व्यक्ति के पास राष्ट्रीय सुरक्षा या खुफिया मामलों का कोई पुराना अनुभव नहीं है. इसके बावजूद, ट्रंप ने उन्हें यह बेहद संवेदनशील जिम्मेदारी सौंपी है. सिर्फ इतना ही नहीं, यह नया खुफिया प्रमुख सुरक्षा कमान संभालने के साथ-साथ अमेरिकी फेडरल हाउसिंग और मॉर्टगेज (गृह ऋण) नीतियों से जुड़े अपने पुराने पदों पर भी काम करता रहेगा.

फेडरल हाउसिंग फाइनेंस एजेंसी के मौजूदा प्रमुख बिल पुल्ते को अमेरिका का नया कार्यवाहक राष्ट्रीय खुफिया निदेशक नियुक्त किया गया है. बिल पुल्ते इसके साथ ही अमेरिका की दिग्गज मॉर्टगेज कंपनियों ‘फैनी मे’ और ‘फ्रेडी मैक’ का नेतृत्व भी संभालते रहेंगे. उन्होंने तुलसी गबार्ड की जगह ली है, जिन्होंने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.

तुलसी गबार्ड का इस्तीफे के बाद पुल्ते की एंट्री

खुफिया प्रमुख के तौर पर तुलसी गबार्ड का चयन भी शुरुआत से ही विवादों में रहा था. गबार्ड ने मई के आखिर में अपने पद से इस्तीफा दे दिया. अमेरिकी राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि ईरान के खिलाफ युद्ध के मुद्दे पर गबार्ड और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच गहरे मतभेद पैदा हो गए थे. इसके बाद उन्हें पद छोड़ना पड़ा. हालांकि गबार्ड ने अपनी बीमार पति की सेहत का हवाला देते हुए पद छोड़ा था. गबार्ड के जाते ही ट्रंप ने बिना देर किए अपने सबसे भरोसेमंद साथी बिल पुल्ते के नाम पर मुहर लगा दी.

38 वर्षीय बिल पुल्ते राष्ट्रपति ट्रंप के कितने वफादार हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अमेरिकी मीडिया में उन्हें अक्सर ट्रंप का ‘अटैक डॉग’ यानी हमलावर सिपाही कहा जाता है. पुल्ते सार्वजनिक मंचों पर ट्रंप के राजनीतिक दुश्मनों और विरोधियों के खिलाफ बेहद आक्रामक रुख अपनाने के लिए जाने जाते हैं.

Add image caption here

ट्रंप ने फोन पर नेतन्याहू को दी गाली, कहा ‘मैं नहीं होता तो जेल में होते’- रिपोर्ट

कोई अनुभव नहीं है

बिल पुल्ते को खुफिया कमान सौंपने के अपने फैसले का राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर खुलकर बचाव किया है. अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट शेयर करते हुए ट्रंप ने लिखा, “विलियम (बिल पुल्ते) के पास अमेरिका के सबसे संवेदनशील मामलों, यानी बाजारों की सुरक्षा और सुदृढ़ता को संभालने का गहरा अनुभव है.”

ट्रंप ने यह भी साफ कर दिया कि पुल्ते खुफिया विभाग की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ हाउसिंग और मॉर्टगेज सेक्टर से जुड़ी अपनी पुरानी भूमिकाओं में भी बने रहेंगे. भले ही पुल्ते के पास राष्ट्रीय सुरक्षा की कोई पृष्ठभूमि न हो, लेकिन वह ट्रंप के राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने में हमेशा आगे रहे हैं. उन्होंने डेमोक्रेटिक सीनेटर एडम शिफ और न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स सहित ट्रंप के कई धुर विरोधियों पर मॉर्टगेज आवेदनों में फर्जी दस्तावेज लगाने के गंभीर आरोप लगाए हैं.

यह भी पढ़ें: ईरानी सेना का दावा- नहीं टल पाएगी अमेरिकी से जंग, वजह भी बताई




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *