कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर “आतंकी” शब्द का इस्तेमाल किया था. मामले को तूल पकड़ता देख खरगे ने अपनी इस टिप्पणी पर सफाई पेश की है. जब एक पत्रकार ने उनसे इस टिप्पणी का संदर्भ पूछा, तो खरगे ने स्पष्ट किया कि उनका मतलब ये था कि प्रधानमंत्री मोदी “लोगों और राजनीतिक दलों को आतंकित कर रहे हैं.” उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने कभी प्रधानमंत्री को सीधे तौर पर आतंकवादी नहीं कहा. हालांकि खरगे की इस टिप्पणी पर बीजेपी की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई और पार्टी ने कांग्रेस को “अर्बन नक्सल पार्टी” करार दिया.
खरगे बीजेपी पर साध रहे थे निशाना
दरअसल, मल्लिकार्जुन खरगे तमिलनाडु विधानसभा चुनावों को लेकर AIADMK के बीजेपी के साथ गठबंधन को लेकर सवाल उठा रहे थे, इसी दौरान उन्होंने यह बयान दिया. खरगे ने कहा कि AIADMK, जो अन्नादुरै की तस्वीर लगाती है, वह कैसे पीएम मोदी के साथ जा सकती है. उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी और उनकी पार्टी समानता और न्याय में विश्वास नहीं करते और ऐसा गठबंधन लोकतंत्र के साथ‑साथ अन्नादुरै, कामराज, पेरियार, कलैगनार और डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर के विचारों को कमजोर करता है.
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu | Congress President Mallikarjun Kharge says, “How these AIADMK people, who themselves put the photo of Annadurai, how can they join Modi? He is a terrorist. His party won’t believe in equality and justice. These people are joining with them; it means… pic.twitter.com/znLvE7hutP
— ANI (@ANI) April 21, 2026
ये भी पढ़ें : बनारस को मिलेगा सबसे चौड़ा डबल डेकर ‘सिग्नेचर ब्रिज’! पीएम मोदी के आने से पहले सीएम योगी कल पहुंचेंगे काशी
खरगे अपने जवाब में क्या कुछ बोले
इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में खरगे से पूछा गया, “क्या आप कृपया इस बयान को एक संदर्भ में समझा सकते हैं?” “नहीं, नहीं में जवाब देते हुए उन्होंने सफाई देना शुरू किया. तब खरगे ने कहा कि वह (PM मोदी) लोगों और राजनीतिक पार्टियों को डरा-धमका रहे हैं. असल मैंने कभी यह नहीं कहा कि वह एक आतंकवादी हैं… मेरा मतलब, जिसे मैं साफ करना चाहता हूं, यह है कि मोदी हमेशा धमकाते हैं. ED, I-T और CBI जैसी संस्थाएं उनके हाथों में हैं. वह परिसीमन को भी अपने हाथों में लेना चाहते हैं. इसलिए मेरा मतलब इस बात से था कि वह लोगों और राजनीतिक पार्टियों को डरा-धमका रहे हैं. मैंने कभी यह नहीं कहा कि वह एक आतंकवादी हैं.”
I feel ashamed that the Congress and the DMK have stooped so low that they are insulting the Prime Minister who is democratically elected by the people of India, by calling him a terrorist.
Rahul Gandhi and MK Stalin must apologise for this downright insult to the Prime… https://t.co/V1nS0H0PPj
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) April 21, 2026
खरगे पर बीजेपी का पलटवार
खरगे की इस सफाई के बाद भी बीजेपी संतुष्ट नहीं दिखी. बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने एक वीडियो संदेश में कहा कि कांग्रेस एक “अर्बन नक्सल पार्टी” है और इसी वजह से खरगे प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है और जहरीले बयानों का लगातार इस्तेमाल, जिनमें मौत की धमकियां भी शामिल हैं, यह साफ करता है कि कांग्रेस पार्टी का “रिमोट कंट्रोल” राष्ट्र-विरोधी ताकतों के हाथ में है.
ये भी पढ़ें : कांग्रेस-सपा अलोकतांत्रिक और महिला विरोधी… CM योगी की अगुवाई में लखनऊ में महिलाओं का प्रदर्शन
इस बयान को प्रधानमंत्री का अपमान बताते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस से माफी की मांग की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि उन्हें शर्म महसूस होती है कि कांग्रेस और डीएमके इस स्तर तक गिर गए हैं कि भारत की जनता द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए प्रधानमंत्री को आतंकवादी कह रहे हैं. उन्होंने राहुल गांधी और एमके स्टालिन से प्रधानमंत्री और भारत की जनता से माफी मांगने की मांग की. गोयल ने यह भी कहा कि कांग्रेस और डीएमके ने इस बयान से 140 करोड़ भारतीयों, जिनमें 8 करोड़ तमिल भाई-बहन भी शामिल हैं, उनका अपमान किया है और ऐसे व्यक्तिगत हमले उनकी चुनावी हार को नहीं बदल सकते.


