घरों में आए दिन कोई ना कोई छोटा सामान खराब होता रहता है. कभी नल से पानी टपकने लगता है, सिंक ब्लॉक हो जाता है या फिर लाइट में कोई खराबी आ जाती है. अमूमन इस तरह की छोटी-छोटी परेशानियां होने लगती हैं, जिसकी वजह से हमें इनको फिक्स करने के लिए प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन या हैंडीमैन को बुलाना पड़ता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये छोटे-छोटे से काम और मरम्मत आप खुद भी कर सकते हैं. ऐसा करने से आपके पैसे और समय दोनों की ही बचत होती है.
1. नल से टपकता पानी
नल से लगातार पानी का टपकना एक नॉर्मल सी बात हो सकती है, लेकिन इससे पानी बहुत ज्यादा बर्बाद होता है. नल से पानी का टपकना खराब वॉशर या उसके ढीला होने की वजह से हो सकता है. अगर आपके भी नल से पानी टपक रहा है तो आप खराब वॉशर को बदल दें और नल की ढीले हिस्से को साफ कर दें. इससे पानी टपकने की समस्या ठीक हो जाती है.
2. किचन सिंक का ब्लॉक होना
कई बार किचन के सिंक में खाने के टुकड़े, तेल, चाय की पत्ती और साबुन की गंदगी चिपक जाती है. जिस वजह से सिंक की नाली जाम हो जाती है. आप ब्लॉक सिंक को साफ करने के लिए प्लंजर का इस्तेमाल कर सकते हैं. या फिर आप बेकिंग सोडा और सिरके का घोल तैयार कर के सिंक में डाल दें इसके भी ब्लॉकेज और रूकावट दूर हो सकती है.
3. फ्यूज बल्ब बदलें
घर में लगी ट्यूबलाइट और बल्ब का खराब होना आम बात है. अगर आपके घर की लाइट खराब हो गई है तो आप इसको खुद भी बदल सकते हैं. इसके लिए सबसे पहली बिजली को बंद करें, फिर पुराना बल्ब निकलकर वहां नया बल्ब लगा दें.
4. लूज दरवाजे और कैबिनेट ठीक करें
दरवाजों और कैबिनेट का इस्तेमाल बार-बार करने से कब्जे ढीले हो जाते हैं. इसके लिए आप स्क्रूड्राइवर से स्क्रू कस दें. इसके साथ ही कई बार ये टाइट हो जाते हैं और इनसे आवाज आती है. इसको ठीक करने के लिए आप कब्जों पर तेल लगा दें.
5. टॉयलेट से लगातार बहते पानी को ठीक करें
अगर टॉयलेट पर फ्लश करने के बाद भी उससे लगातार पानी बहता रहता है तो इसकी वजह फ्लोट वाल्व या फ्लैपर में दिक्कत हो सकती है. या तो आप इन्हें रिपेयर करें या फिर इनको बदल दें. ऐसा करने से समस्या दूर हो सकती है.
6. ट्रिप हुए सर्किट ब्रेकर को रीसेट करें
कई बार घर के सिर्फ एक कमरे की बिजली चली जाती है, ऐसा ट्रिप सर्किट ब्रेकर की वजह से हो सकता है. इसके लिए आप घर में लगे इलेक्ट्रिक पैनल में जाकर संबंधित स्विच को रीसेट करें, बिजली वापस आ सकती है.
7. दीवार की छोटी दरारें भरें
बदलते मौसम के साथ दीवारों में दरारें आ जाती हैं. इनको ठीक करने के लिए आप वॉल पु्ट्टी से उन दरारों को भर दें. ऐसा करने से दीवार फिर नई जैसी दिखने लगेगी.
8. ढीले बिजली के सॉकेट ठीक करें
कई बार बिजली के सॉकेट लूज हो जाते हैं जो कि सेफ नहीं है. इससे लाइट का फ्लो भी गड़बड़ होता है. इसके लिए आप मेन लाइट ऑफ करने के बाद उन स्क्रू को कस दें ऐसा करने से सॉकेट मजबूत हो जाएगा.
9. सीलिंग फैन का शोर ठीक करें
कई बार पंखा चलने पर उससे आवाज आने लगती है. ऐसे में आप पंखे की फिटिंग्स को अच्छी तरह से कस दें. ये पंखे की पत्ती या दीवार पर लूज स्क्रू की वजह से हो सकता है.
10. जाम शॉवर हेड साफ करें
कई बार बाथरूम में लगा शॉवर ब्लॉक हो जाता है या फिर हार्ड पानी में मौजूद तत्वों की वजह से शॉवर हेड के छेद बंद कर देते हैं. शॉवर हेड को साफ करने के लिए आप उसे बाहर निकालें अगर वो साफ हो जाता है तो बेकिंग पाउडर और सिरका मिलाकर उसे क्लीन करें. अगर शॉवर की कंडीशन ज्यादा खराब है तो नया शॉवर लगाएं.
ये भी पढ़ें: India Travel Cost: 13 शहरों का सफर और 10 लाख का बिल, विदेशी कपल ने बताया इंडिया में कहां खर्च हुए इतने पैसे


