बंगाल के संदेशखाली में भड़की हिंसा, बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग, देसी बम और हथियार बरामद

बंगाल के संदेशखाली में भड़की हिंसा, बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग, देसी बम और हथियार बरामद बंगाल के संदेशखाली में भड़की हिंसा, बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग, देसी बम और हथियार बरामद

नई दिल्ली:

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली इलाके में देर रात हिंसा भड़क उठी. जब पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की टीम पर अचानक हमला कर दिया गया. इस हमले में 5 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं.

घटना नाजत थाना क्षेत्र के सरबेरिया-आगरहाटी ग्राम पंचायत के बामनघेरी (वार्ड नंबर 14) की बताई जा रही है, जहां पहले से ही राजनीतिक तनाव बना हुआ था. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस टीम जब इलाके में गश्त के लिए पहुंची, तभी वहां मौजूद उपद्रवियों ने उन पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी.

देसी बम और हथियार बरामद

अचानक हुए इस हमले से इलाके में अफरातफरी फैल गई. सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया और जवाबी कार्रवाई करते हुए हालात काबू में किए. तलाशी अभियान के दौरान मौके से देसी बम, हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है.

यह भी पढ़ें- चुनाव बाद बंगाल हिंसा में 2 की मौत, एक्शन में इलेक्शन कमीशन, चीफ सेक्रेटरी से लेकर DGP को जारी कड़ा फरमान

पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

घटना के बाद पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और संदिग्धों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है. प्रशासन ने कहा है कि हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

संदेशखाली पहले भी राजनीतिक विवाद और हिंसा को लेकर सुर्खियों में रहा है. ऐसे में इस ताजा घटना ने एक बार फिर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और राजनीतिक तनाव को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

यह भी पढ़ें- बंगाल में बीजेपी की बंपर जीत का वीडियो हुआ रिलीज, देखें

चुनाव के बाद बंगाल में हो रही हिंसा 

बताते चलें कि बंगाल में चुनाव के बाद कई शहरों से हिंसा की खबरें आ रही हैं. मंगलवार को बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के 1-1 कार्यकर्ता की मौत हुई है. न्यू टाउन इलाके में विजय जुलूस के दौरान टीएमसी वर्करों की पिटाई से बीजेपी कार्यकर्ता मधु मंडल की मौत हो गई. बीरभूम के नानूर में भाजपा कार्यकर्ताओं पर टीएमसी वर्कर अबीर शेख की हत्या कर दी गई. बताया जाता है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने बहस के बाद मंडल की पिटाई की, जब उसी समय भल्लीगुड़ी क्षेत्र में बीजेपी का विजय जुलूस निकाला जा रहा था. मंडल को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया. बीजेपी वर्करों ने टीएमसी कार्यकर्ताओं के घरों पर हमला किया. हालात काबू करने के लिए केंद्रीय बलों को तैनात करना पड़ा. 







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *