बरात से लौटते वक्त पलटी कार, तीन दोस्तों की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर

बरात से लौटते वक्त पलटी कार, तीन दोस्तों की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर बरात से लौटते वक्त पलटी कार, तीन दोस्तों की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर

Friends Died in Road Accident: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में शादी की खुशियां कुछ ही पलों में मातम में बदल गईं. विवाह समारोह से वापस लौट रहे पांच दोस्तों की कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. इस भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी दोस्त एक‑दूसरे के बेहद करीबी थे और अपने‑अपने परिवार की इकलौती संतान बताई जा रही हैं. हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है.

शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना खंडवा जिले की बताई जा रही है. सभी युवक बलवाड़ा क्षेत्र से एक विवाह समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे. जब उनकी कार गुड़ी के पास पहुंची, तभी अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार पलट गई. हादसा इतना गंभीर था कि तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

तीन की मौत, दो की हालत गंभीर

कार में कुल पांच युवक सवार थे. हादसे में मोहित पिता रूपचंद (22), रितिक पिता जितेंद्र यादव (24) और पुष्पक पिता जितेंद्र (24) की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं सावन यादव पिता राजेंद्र यादव (22) और पवन यादव पिता गोपाल (22) गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है.

परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

बताया जा रहा है कि मृतक और घायल सभी आपस में गहरे दोस्त थे. सबसे दुखद बात यह है कि ये सभी अपने‑अपने माता‑पिता की एकमात्र संतान थे. एक ही हादसे में तीन घरों के चिराग बुझ जाने से गांव और परिवारों में कोहराम मचा हुआ है.

अस्पताल में मौजूद पुलिस, पोस्टमार्टम की कार्रवाई

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया. अस्पताल में पुलिस अधिकारियों ने मृतकों के कागजी दस्तावेज पूरे कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. प्रारंभिक तौर पर कार के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है. यह दुर्घटना तेज रफ्तार, सड़क की स्थिति या किसी तकनीकी खराबी के कारण हुई. इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *