Bihar Politics: ‘अपन ब्याह नहीं, सुरदास की बरतुहारी’, गिरिराज सिंह ने किसके लिए कही ये बात

Bihar Politics: 'अपन ब्याह नहीं, सुरदास की बरतुहारी', गिरिराज सिंह ने किसके लिए कही ये बात Bihar Politics: 'अपन ब्याह नहीं, सुरदास की बरतुहारी', गिरिराज सिंह ने किसके लिए कही ये बात

Bihar News: बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केजरीवाल के बंगाल चुनाव प्रचार करने पर तंज कसा है. गिरिराज सिंह ने कहा कि जो अपना चुनाव हार गया हो, ओ दूसरे को जिताने चले हैं. एक कहावत है बिहार में, अपन ब्याह नहीं, सुरदास की बरतुहारी’ यानी अपनी शादी नहीं दूसरी की शादी के लिए लड़की खोज रहे हैं. इसके साथ ही राहुल गांधी द्वारा भाजपा के लिए ममता बनर्जी द्वारा रास्ता खोलने पर कहा कि महिला आरक्षण बिल में दोनों साथ थे. यह महागठबंधन है कि ठग बंधन है या पता नहीं.

‘केजरीवाल की वजह से गिर जाएगी सीटें’

गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में एक कहावत है अपना ब्याह नहीं और दूसरे की बरतुहारी, मतलब अपना शादी नहीं और चले दूसरे के लिए लड़का-लड़की देखने. अरविंद केजरीवाल अपने तो जीत नहीं पाए और चले हैं, ममता बनर्जी को जीताने के लिए. ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में चुनाव हार चुकी है, केजरीवाल हार में और हारने मत जाएं. उनके जाने से जीतने के बदले दो-चार सीट और गिर जाएगा.

महिला आरक्षण पर राहुल गांधी पर निशाना

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी पहले देश को यह बता दें कि उनका इंडी गठबंधन है या ठगबंधन है. नारी शक्ति बंदन विधेयक महिला आरक्षण को गिराने में राहुल गांधी और टीएमसी साथ थी, अभी दोनों में क्या हो गया. यह कैसा गठबंधन या ठगबंधन है या मोदी का विरोध करने का एक नया तरीका है. बंगाल में राहुल गांधी हार मान चुके हैं, ममता बनर्जी चुनाव हार चुकी है. अब वह इज्जत बचाने की लड़ाई लड़ रही है.

यह भी पढे़ं-

बिहार कांग्रेस में मचेगा बड़ा ‘भूचाल’, सांसद तारिक अनवर बोले- सब कुछ ठीक नहीं

Bihar Politics: जेडीयू दफ्तर में निशांत कुमार को पहनाया गया चांदी का मुकुट, 3 मई से करेंगे बिहार यात्रा

‘सौतेले बेटे को बनाया उत्तराधिकारी’ जीतन राम मांझी ने बताया- मां की मौत के बाद संतोष सुमन को किसने पाला




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *