टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी इन दिनों अपने बेबाक अंदाज और तीखे पोस्ट्स को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से ही वो ममता बनर्जी और बंगाल की राजनीति पर लगातार तंज कसती नजर आ रही हैं. चुनाव खत्म होने के बाद उनके कई ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे और अब एक बार फिर उन्होंने ऐसा पोस्ट कर दिया है, जिसने इंटरनेट पर नया विवाद खड़ा कर दिया. इस बार मामला बांग्लादेश के जमात-ए-इस्लामी नेता नूरुल हुडा के बयान से जुड़ा है, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए देवोलीना ने बिना नाम लिए ऐसा तंज कसा कि सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई.
ये भी पढ़ें: वो खलनायक जिसका नाम सुनते ही सहम जाते थे लोग, सातवीं तस्वीर देख समझ जाएंगे क्यों
नूरुल हुडा के बयान से बढ़ा विवाद
दरअसल बांग्लादेश की जमात-ए-इस्लामी पार्टी के नेता नूरुल हुडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में वो ममता बनर्जी से पश्चिम बंगाल को भारत से अलग करने और नई दिल्ली के खिलाफ खड़े होने की बात कहते नजर आए. उन्होंने ये भी दावा किया कि बांग्लादेश के करोड़ों मुसलमान उनके साथ रहेंगे. इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर काफी नाराजगी देखने को मिली.
देवोलीना ने बिना नाम लिए कसा तंज
नूरुल हुडा का वीडियो देखने के बाद देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा कि उन्हें समझ नहीं आता कि उस ‘सड़े हुए अंडे’ को अपने साथ लेकर बांग्लादेश का प्रधानमंत्री क्यों नहीं बना दिया जाता. हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे ममता बनर्जी पर सीधा तंज माना. उनका ये पोस्ट तेजी से वायरल हो गया.
चुनाव के बाद भी किए थे कई पोस्ट
हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद भी देवोलीना लगातार ममता बनर्जी और टीएमसी को लेकर पोस्ट करती नजर आई थीं. उन्होंने एक ट्वीट में लिखा था कि अगर उन्हें किसी नेता से सबसे ज्यादा नफरत है तो वो यही लोग हैं. साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर भी कटाक्ष किया था. उनके कई पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे.
सोशल मीडिया पर बंटी लोगों की राय
देवोलीना के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की राय बंटी हुई नजर आ रही है. कुछ लोग उनके समर्थन में पोस्ट कर रहे हैं तो कई यूजर्स का कहना है कि किसी भी नेता के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना ठीक नहीं है. फिलहाल उनका ये बयान इंटरनेट पर जमकर चर्चा में बना हुआ है.


