महाराष्ट्र के बीड में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, एक महिला की मौत, 35 लोग थे सवार; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | Maharashtra Boat carrying 35 pilgrims capsized in Beed

महाराष्ट्र के बीड में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, एक महिला की मौत,  35 लोग थे सवार; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी महाराष्ट्र के बीड में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, एक महिला की मौत, 35 लोग थे सवार; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | Maharashtra Boat carrying 35 pilgrims capsized in Beed


नाव तेज धारा में असंतुलित होकर डूब गई.

Maharashtra Boat Capsized: महाराष्ट्र के बीड के माजलगाव में बड़ा हादसा हो गया. यहां श्रद्धालुओं से भरी नाव बीच नदी में पलट गई. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक, नाव में 35 लोग सवार थे. फिलहाल सभी को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. 

बताया जा रहा है कि नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिसके चलते बीच नदी में नाव का अचानक संतुलन बिगड़ गया. इसी बीच नाव तेज धारा में फंस गई और देखते ही देखते नाव नदी में डूब गई. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है. 
 

स्थानीय लोगों और प्रशासन ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कई श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला. फिलहाल राहत कार्य जारी है.

(बीड से आकाश सावंत की रिपोर्ट)







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *