मैं मिलूं या न मिलूं, तुम्हारा मंगल होगा… संत प्रेमानंद महाराज का भक्तों को संदेश, जानें क्या महामंत्र दिया?

Latest and Breaking News on NDTV मैं मिलूं या न मिलूं, तुम्हारा मंगल होगा... संत प्रेमानंद महाराज का भक्तों को संदेश, जानें क्या महामंत्र दिया?


Saint Premananda Maharaj Maun Sadhna: संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत खराब चल रही है. 17 मई से रात में होने वाली महाराज जी की पदयात्रा बंद हैं. वह भक्तों से एकांतिक वार्तालाप भी नहीं कर रहे हैं. इसी बीच 25 मई को प्रेमानंद महाराज के ऑफिशियल पेज से एक सूचना जारी की गई है. साथ ही, खुद संत प्रेमानंद महाराज ने एक वीडियो जारी कर भक्तों को खास संदेश और महामंत्र दिया है. उन्होंने कहा- खूब नाम जप और भजन करो, राधा रानी के आश्रित रहो और सुखी रहो.  

बिल्कुल चिंता मत करो, हम सबको बहुत प्यार करते हैं

आधिकारिक फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर जारी किए वीडियो में संत प्रेमानंद महाराज ने भक्तों से कहा- बिल्कुल चिंता मत करो, हम मिलें न मिले, बोलें न बोलें हम आप सबको बहुत प्यार करते हैं, सब श्री जी के चरणों तक पहुंचे. अंतिम बात यह है कि बिल्कुल चिंता नहीं करनी है मैं मिलूं न मिलूं, बोलूं न बोलूं, आऊं न आऊं. न यह चिंता करनी है कि कैसे हमारा उत्थान होगा. बिना बोले तुम्हारे दिमाग में हम होंगे देख लेना, तुम वहीं करोगे जो गुरुदेव कहेंगे.  

प्रेमानंद महाराज की वजह से इस एक्ट्रेस ने छोड़ी एक्टिंग, कभी एकता कपूर के सीरियल की थी टॉप हीरोइन, अब कृष्ण भक्ति में हुईं लीन

महाराज का महामंत्र- खूब भजन, नाम जप करो… 

सभी निश्चिंत रहिएगा, जो जिस सेवा में है उस सेवा में रहे. आप निर्भय, निश्चिंत, निशोक भजन परायण हो. हमारा जब मन होगा तब बोल देंगे, अभी हम मौन, चुपचाप एकांतवास कर रहे हैं. वह एकांत आपके लिए ही है, हमारे लिए एकांत नहीं है. हमारे लिए हमारा मौन नहीं है. सही बताएं तो हमारा जो कुछ होना था वह हो गया है, जो कुछ हो रहा है वह आप सबके लिए हो रहा है. खूब भजन करो, नाम जप करो और सुखी रहो, प्रसन्न रहो.  

फेसबुक पर आए संदेश में कहा- मौन साधना में हैं महाराज जी  

जिसमें कहा गया- पूज्य महाराज जी के बारे में आप सभी (भक्तों) को पहले ही सूचित कर दिया गया था कि पूज्य संत प्रेमानंद महाराज जी की पदयात्रा और एकांतिक वार्तालाप अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिए गए हैं, इसकी वजह महाराज जी का स्वास्थ्य और मौन साधना में जाना है. इसके बाद भी केली कुंज पर भक्तों की भीड़ बनी हुई है. 

अभी राधा केली कुंज न आएं भक्त 

ब्रज संत महिला की ओर से निवदेन कर कहा गया है कि सभी भक्तों से विनम्र प्रार्थना है कि अगर, आप इस भीषण गर्मी में एकांतिक वार्तालाप, दर्शन और सत्संग के लिए राधा केली कुंज, वृन्दावन आ रहे हैं तो इस समय आने से परेज करें. अगली सूचना तक सहयोग करें. 

Premanand Maharaj और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बीच मंत्रों के जाप और जीवन दर्शन पर हुई खास बातचीत, आधे घंटा चला संवाद

सुबह तीन बजे कार से जाते दिखाई दिए  

बता दें कि संत प्रेमानंद महाराज की दोनों किडनी खराब हैं, उनकी डायलिसिस होती रहती है. 17 मई से उनकी रात में होने वाली पदयात्रा, एकांतिक दर्शन और वार्तालाप स्थगित चल रहा है. बताया जा रहा कि 25 की सुबह 3 बजे के करीब प्रेमानंद महाराज कार से कहीं जाते दिखाई दिए, इस दौरान भक्तों ने उनके दर्शन दिए. इससे पहले गुरुवार 21 मई को संत प्रेमानंद महाराज अपने केली कुंज आश्रम से निकलकर वराह घाट स्थित गुरु संत गोविंद शरण महाराज के दर्शन करने के लिए उनके आश्रम गए थे. 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *