‘रौशन आनंद की हो रिहाई’ लालू के दोनों ‘लाल’ का प्रिंस यादव की मौत पर आया एक साथ बयान | Tejashwi Yadav and Tej Pratap Yadav Reactions on Roshan Anand Brother Prince Yadav suspicious death

'रौशन आनंद की हो रिहाई' लालू के दोनों 'लाल' का प्रिंस यादव की मौत पर आया एक साथ बयान | Tejashwi Yadav and Tej Pratap Yadav Reactions on Roshan Anand Brother Prince Yadav suspicious death 'रौशन आनंद की हो रिहाई' लालू के दोनों 'लाल' का प्रिंस यादव की मौत पर आया एक साथ बयान | Tejashwi Yadav and Tej Pratap Yadav Reactions on Roshan Anand Brother Prince Yadav suspicious death


पटना में हाल ही में हुए कोचिंग विवाद पर तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार और पुलिस की भूमिका को संदेहास्पद करार दिया है. इसके साथ ही उन्होंने ज्ञानबिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. तेजस्वी ने कहा कि सभी पहलुओं से मामले की जांच करके दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए. पोस्टमार्टम रिपोर्ट जल्द से जल्द उपलब्ध होनी चाहिए, ताकि मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सके और पुलिस आपराधिक जांच को समय के साथ आगे बढ़ा सके. 

‘कोचिंग विवाद शिक्षा के लिए उचित नहीं’

तेजस्वी यादव ने रविवार को एक फेसबुक पोस्ट में कोचिंग विवाद पर सरकार और पुलिस की भूमिका को संदेहास्पद बताया. इस दौरान उन्होंने रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की उच्च स्तरीय जांच की मांग की और कहा कि कोचिंग जगत में हुए हालिया विवाद संपूर्ण शिक्षा क्षेत्र के लिए कतई उचित नहीं है. 

वहीं, तेजस्वी के भाई तेज प्रताप यादव ने रौशन आनंद के भाई प्रिंस की हत्या पर दुख जताया है. तेज प्रताप यादव ने कहा कि जनशक्ति जनता दल सरकार और प्रशासन से मांग करता है कि इस जघन्य हत्याकांड में शामिल सभी दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके. जनशक्ति जनता दल मुखिया तेज प्रताप ने रौशन आनंद को भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रिहा किए जाने की मांग की. 

तेज प्रताप ने रौशन आनंद की रिहाई की उठाई मांग

तेज प्रताप यादव ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि हम सरकार से यह भी मांग करते हैं कि रौशन आनंद को उनके भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मानवीय आधार पर जेल से रिहा किया जाए या कम से कम एक दिन का पेरोल प्रदान किया जाए, ताकि वे अपने दिवंगत भाई को अंतिम विदाई दे सकें. 

बता दें कि रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध मौत हुई थी. बीते दिनों खान सर के कोचिंग पर हुए हमले में प्रिंस यादव के खिलाफ केस दर्ज हुआ था, जिसके बाद वह नेपाल चला गया था. जानकारी के अनुसार, प्रिंस यादव नेपाल के एक होटल में अपने 6-7 साथियों के साथ ठहरे हुए थे. देर रात उनकी संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई. 

यह भी पढे़ं- रौशन आनंद के भाई प्रिंस का शव पहुंचा सहरसा, नेपाल के होटल में हुई थी संदिग्ध मौत





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *