Explainer: पहली फ्लाइट से लेकर पूरे शेड्यूल तक… आज खुल रहा जेवर एयरपोर्ट, जान लीजिए सबकुछ | jewar airport starts first day flight schedule routes noida internation airport first flight explained

Explainer: पहली फ्लाइट से लेकर पूरे शेड्यूल तक... आज खुल रहा जेवर एयरपोर्ट, जान लीजिए सबकुछ | jewar airport starts first day flight schedule routes noida internation airport first flight explained Explainer: पहली फ्लाइट से लेकर पूरे शेड्यूल तक... आज खुल रहा जेवर एयरपोर्ट, जान लीजिए सबकुछ | jewar airport starts first day flight schedule routes noida internation airport first flight explained


नोएडा:

दिल्ली से सटे नोएडा के जेवर में बना नया इंटरनेशनल एयरपोर्ट सोमवार से शुरू हो रहा है. इस एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली पहली फ्लाइट में वे किसान सफर करेंगे, जिन्होंने इस हवाई अड्डे के लिए अपनी जमीन दी है. किसानों को लेकर यह फ्लाइट लखनऊ पहुंचेगी, जहां एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनसे मुलाकात करेंगे. 

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस एयरपोर्ट को न सिर्फ उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे उत्तर भारत की कनेक्टिविटी, व्यापार और आर्थिक विकास के लिए एक ऐतिहासिक प्रोजेक्ट बताया था.

नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) में बना जेवर एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. इस एयरपोर्ट के लिए लगभग 1,334 हेक्टेयर यानी लगभग 3,300 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया है.

पहली फ्लाइट कहां से कहां तक?

जेवर एयरपोर्ट से सोमवार से देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी 15 जून से अपनी उड़ान शुरू करेगी. सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट उड़ान भरेगी और एक घंटे बाद 8 बजकर 5 मिनट पर जेवर एयरपोर्ट पर लैंड करेगी. इसके बाद यह फ्लाइट बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगी.

हालांकि, जेवर एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट सुबह 8 बजे टेकऑफ करेगी. यह फ्लाइट जेवर एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए उड़ान भरेगी. पहली उड़ान में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के साथ 172 किसान सफर करेंगे. ये वे किसान हैं जिनकी जमीन एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहित की गई थी. लखनऊ पहुंचकर ये किसान सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर धन्यवाद ज्ञापित करेंगे.

पहले दिन का क्या है शेड्यूल?

जेवर एयरपोर्ट पर सबसे इंडिगो एयरलाइंस की सर्विस शुरू हो रही है. कंपनी के बयान के मुताबिक, 15 जून को सबसे पहली फ्लाइट लखनऊ-नोएडा की है, जो 8:05 बजे जेवर एयरपोर्ट पर लैंड करेगी. इसके बाद 7 और उड़ानें जेवर एयरपोर्ट पर आएंगी-जाएंगी. 

इनमें- हैदराबाद-नोएडा (06:00-8:35), नोएडा- बेंगलुरु (8:35-11:05), नोएडा-अमृतसर ( 10:10-11:20), अमृतसर-नोएडा (12:15-1:20), नोएडा-हैदराबाद (14:50-16:50), बेंगलुरु -नोएडा (15:45-18:20) और आखिरी फ्लाइट दिन की नोएडा-लखनऊ (18:55-20:00) होगी.  

f0e98cd8 jewar

कहां-कहां के लिए मिलेगी नोएडा से फ्लाइट?

इंडिगो 16 जून को बेंगलुरु और जम्मू के लिए उड़ान संचालित होगी. इसमें बेंगलुरु-नोएडा (06:25-08:35), नोएडा-जम्मू (10:05-11:25), जम्मू- नोएडा (12:10-13:30) और नोएडा-बेंगलुरु (14:40-17:20) की उड़ान शामिल है.

एयरलाइन के अनुसार, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को देश के 16 से ज्यादा शहरों से जोड़ा जाएगा. इनमें बेंगलुरु, हैदराबाद जैसे बड़े शहरों के अलावा अमृतसर, चंडीगढ़, धर्मशाला, जयपुर, लखनऊ, श्रीनगर, देहरादून, भोपाल और पंतनगर जैसे टियर-2 और टियर-3 शहर शामिल हैं. इंडिगो ने कहा कि 1 जुलाई से श्रीनगर, जयपुर, चंडीगढ़, देहरादून, धर्मशाला, भोपाल, जोधपुर, पंतनगर और नवी मुंबई सहित कई नए रूट जोड़े जाएंगे.

इंडिगो के मुताबिक, श्रीनगर, नवी मुंबई, जोधपुर, धर्मशाला, भोपाल, देहरादून, लखनऊ, जयपुर, चंडीगढ़ और पंतनगर के लिए हर दिन फ्लाइट उड़ेगी. वहीं, बरेली के लिए चार दिन (सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार) और किशनगढ़ के लिए तीन दिन (मंगलवार, गुरुवार और शनिवार) उड़ान सेवा रहेगी.

vfuo2usc jewar

अकासा एयर की 16 जून से सर्विस 

अकासा एयर ने नोएडा एयरपोर्ट से 16 जून से उड़ान सेवा शुरू करने का ऐलान किया है. कंपनी के अनुसार, अभी बेंगलुरु और नवी मुंबई के लिए कमर्शियल फ्लाइट शुरू करेगी. इसके तहत नवी मुंबई-नोएडा (7:25-9:35), नोएडा-नवी मुंबई (10:15-12:30), बेंगलुरु-नोएडा (16:25-19:15) और नोएडा-बेंगलुरु (19:55-23:00) सेवा संचालित होगी. ये सभी उड़ान हर दिन सीधा दोनों जगहों को कनेक्ट करेंगी.

एयरपोर्ट तक आने के लिए ई-बसें शुरू

यात्रियों की सुविधा के लिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा को जोड़ने के लिए 100 इलेक्ट्रिक बसें भी सोमवार से शुरू हो रही हैं. इनमें 90 सामान्य बसें और 10 डबल डेकर बसें होंगी. इन बसों को नोएडा अथॉरिटी और UPSRTC मिलकर चला रही हैं.

ई-बसों की यह सेवा बोटैनिकल गार्डन से किशोरपुर होते हुए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक चलेगी. इससे दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों को एयरपोर्ट तक पहुंचने में आसानी होगी. 

अधिकारियों ने बताया कि ये बसें एक बार चार्ज होने पर 250 किलोमीटर तक चल सकेंगी. इनका किराया भी काफी किफायती होगा. ई-बस का किराया 10 रुपये से 30 रुपये के बीच रखा गया है.

ghpctbro jewar

क्या पूरा बन गया है जेवर एयरपोर्ट?

नहीं. अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट का पहला फेज पूरा हुआ है. अभी इस एयरपोर्ट पर सालाना 1.2 करोड़ यात्री आ-जा सकते हैं. अभी एक रनवे, एक इंटीग्रेटेड टर्मिनल बिल्डिंग और एक एयर ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर बनकर तैयार हो गया है.

जेवर एयरपोर्ट को 6 मार्च को डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) से एयरोड्रोम लाइसेंस मिला था. इस एयरपोर्ट को कुल 4 फेज में बनाया जाना है. इसकी सालाना यात्री क्षमता 2031 तक 3 करोड़, 2036 तक 5 करोड़ और 2040 तक 7 करोड़ तक बढ़ने की उम्मीद है.

अधिकारियों ने बताया कि जब यह एयरपोर्ट पर बनकर पूरी तरह तैयार हो जाएगा तो इसमें 5 रनवे होंगे. तब यहां सालाना 22.5 करोड़ यात्रियों के आने-जाने की उम्मीद है, जिससे यह दुनिया के सबसे एयरपोर्ट्स में से एक बन जाएगा.




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *