शुभ मुहूर्त में खुले केदारनाथ धाम के कपाट, यात्रा से पहले जान लें ये जरूरी बातें

PTI फोटो. शुभ मुहूर्त में खुले केदारनाथ धाम के कपाट, यात्रा से पहले जान लें ये जरूरी बातें


केदरानाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल गए हैं. बाबा के दर्शन का लंबा इंतजार अब खत्म हो गया है.22 अप्रैल को शुभ मुहूर्त में केदारनाथ धाम के कपाट खोले गए. सभी श्रद्धालु अब बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पत्नी गीता पुष्कर धामी के साथ बाबा के दर्शन के लिए केदारनाथ धाम पहुंचे. मंदिर परिसर को दिल्ली और पश्चिम बंगाल से मंगाए गए करीब 51 क्विंटल फूलों से बहुत ही खूबसूरती से सजाया गया है. इसकी भव्यता देखते ही बन रही है.

सीएम धामी ने एक्स पर पोस्ट में कहा था कि आज पूर्ण विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे. इस पावन अवसर पर आप सभी का देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र चारधाम यात्रा में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन. बाबा केदार की कृपा से सभी यात्रियों की यात्रा मंगलमय एवं सुखद हो, यही कामना है.

केदरानाथ यात्रा पर जाने से पहले ये बातें जरूर जानें 

अगर आप चारधाम यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो यात्रा से पहले कुछ नियमों के बारे में जरूर जान लें. केदारनाथ, बद्रीनाथ और गंगोत्री मंदिर परिसर में मोबाइल और कैमरा पूरी तरह बैन रहेंगे.इसलिए इन चीजों को अपने साथ लेकर न चलें.मंदिर में जाने से पहले आपको अपना फोन जमा करना होगा,जिसके लिए क्लॉक रूम की सुविधा दी गई है.वहीं यमुनोत्री धाम सभी के लिए खुला है, लेकिन बाकी धामों में गैर-हिंदू श्रद्धालुओं के प्रवेश को लेकर कुछ शर्तें लागू की गई हैं. इसीलिए इस नियम पर भी खास ध्यान देने की जरूरत है.

बिना रजिस्ट्रेशन यात्रा की नो परमिशन

केदारनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी है. बिना रजिस्ट्रेशन यात्रा की परमिशन नहीं दी जाएगी. हर यात्री और वाहन को आधिकारिक पोर्टल पर रजिस्टर करवाना होगा. रजिस्ट्रेशन के बाद ही श्रद्धालु तो दर्शन के लिए स्लॉट टोकन दिया जाएगा, जिसे रास्ते में चेक भी किया जाएगा.

कैसे कराएं केदारनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन?

रजिस्ट्रेशन करने के लिए उत्तराखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर अपनी जानकारी भरनी होगी. इसके अलावा गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से Tourist Care Uttarakhand मोबाइल ऐप डाउनलोड करके भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है. अगर कोई व्यक्ति वेबसाइट या ऐप के जरिए रजिस्ट्रेशन नहीं कर पा रहा है, तो उसके लिए वॉट्सऐप की सुविधा भी दी गई है.श्रद्धालु मोबाइल नंबर +91 8394833833 पर ‘Yatra’ लिखकर भेज सकते हैं और दिए गए निर्देशों का पालन करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं.

PTI फोटो.

केदारनाथ जाने के लिए मेडिकल चेकअप भी जरूरी

केदारनाथ यात्रा पर जाने के लिए सिर्फ रजिस्ट्रेशन ही काफी नहीं है. आपका फिट होना भी बहुत जरूरी है. इसीलिए स्वास्थ्य जांच भी जरूरी है. खासकर 55 साल से ऊपर के लोगों को मेडिकल चेकअप कराना होगा.अस्थमा, डायबिटीज जैसी बीमारी वाले लोगों के लिए यह बेहत जरूरी है. अगर आप केदारनाथ जाने की सोच रहे हैं तो इन नियमों का पालन करना होगा.

ये भी पढ़ें- Kedarnath Dham: शुभ मुहूर्त में खुले केदारनाथ धाम के कपाट, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, मोबाइल बैन; यात्रा से पहले जान लें जरूरी बातें






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *