90s की सबसे महंगी चाइल्ड आर्टिस्ट थी यह बच्ची, रवीना टंडन-सनी देओल की बनी बेटी, 34 की उम्र में खूबसूरती ऐसी, कहेंगे- अनन्या-राशा से नहीं कम

Latest and Breaking News on NDTV 90s की सबसे महंगी चाइल्ड आर्टिस्ट थी यह बच्ची, रवीना टंडन-सनी देओल की बनी बेटी, 34 की उम्र में खूबसूरती ऐसी, कहेंगे- अनन्या-राशा से नहीं कम


नई दिल्ली:

बॉलीवुड में कई चाइल्ड आर्टिस्ट्स बड़े होने पर भी मशहूर रहे हालांकि, कुछ बाल कलाकारों को बचपन में तो बहुत ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली, लेकिन बड़े होने पर वह फिल्मों से दूर हो गए. ऐसी ही चाइल्ड आर्टिस्ट थीं बेबी गजाला. रवीना टंडन की ऑनस्क्रीन बेटी बेबी गजाला आज पूरी तरह बदल गई हैं.  उन्होंने फिल्मों में सलमान खान, शाहरुख खान और अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया. इसके अलावा, बेबी गजाला कई टीवी सीरियल में भी नजर आईं. हालांकि, जैसे-जैसे वह बड़ी हुईं, अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की वजह से बेबी गजाला ने कई ऑफर मिलने के बावजूद फिल्म इंडस्ट्री में काम जारी नहीं रखा. आइए जानते हैं कि 90 के दशक की ये चाइल्ड स्टार आज कहां हैं.

यह भी पढें-  सुपरहिट फिल्म देकर भी खूब रोई थी ऐश्वर्या की बहन, डायरेक्टर की गलत मांग के बाद हुई गायब, जानें अब कहां है ‘ये दिल आशिकाना’ एक्ट्रेस

इस एक्ट्रेस का पूरा नाम है गजाला सालमिन, जिन्हें बॉलीवुड में बेबी गजाला के नाम से जाना जाता है. गजाला का जन्म मुंबई में हुआ था और बचपन में अपनी क्यूटनेस की वजह से उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से कई ऑफर मिले. उन्होंने 1993 में अपने करियर की शुरुआत की और फिल्म ‘बेदर्दी’ में अजय देवगन और उर्मिला मातोंडकर के साथ नजर आईं. 1994 में आई फिल्म इम्तिहान में वह रवीना टंडन की बेटी के रोल में दिखी थीं.

सबसे महंगी चाइल्ड आर्टिस्ट

गजाला ने ‘गुनाहगार’, ‘राजा’, ‘रघुवीर’, ‘बंबई का बाबू’, ‘दिल के झरोखे से’, ‘अंगारे’, ‘आरजू’, ‘गुनाह’, ‘कहीं प्यार न हो जाए’ और दूसरी फिल्मों में काम करके अपना नाम बनाया. बता दें कि बेबी गजाला एक समय सबसे ज्यादा फीस लेने वाली बाल कलाकार थीं. फिल्म निर्देशक आनंद एल. राय गजाला को ‘वन-टेक आर्टिस्ट’ कहते थे.

यह भी पढें- ‘काशी हिले, पटना हिले’, ‘परदेसी परदेसी’ देने वाले इस जोड़ी का 90 में चलता था सिक्का, गुलशन कुमार हत्याकांड के बाद हुए अलग, एक ने छोड़ा देश, एक की गई जान

Latest and Breaking News on NDTV

टीवी पर भी छाईं

1994 में, उन्होंने अपने पहले सीरियल ‘श्रीमान श्रीमती’ के साथ टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा. इसके बाद उन्होंने ‘रिश्ते’, ‘कमांडो’, ‘CID’, ‘आहट’, ‘मानो या न मानो’, ‘पापा बनेंगे हीरो’, ‘डरना मना है’ और ‘कसौटी जिंदगी की’ जैसे कई लोकप्रिय टीवी सीरियल में काम किया. गजाला टीवी शो ‘बालवीर’ में एक चालाक परी के रूप में भी नजर आईं. गज़ाला ने 35 से ज्यादा फ़िल्मों, टीवी शो और विज्ञापनों में काम किया है. शायद बहुत से लोग यह नहीं जानते होंगे कि गज़ाला को ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’, ‘कलयुग’ और ‘कुछ कुछ होता है’ जैसी फिल्मों के ऑफर भी मिले थे. फिर भी, अश्लीलता, कुछ सीन करने की अनिच्छा, और अपनी एकेडमिक परीक्षाओं की तारीखों के टकराने की वजह से गजाला ने यह ऑफर ठुकरा दिया.

आज कहां है गजाला?

‘बालवीर’ में गजाला के अभिनय को काफी सराहा गया था, लेकिन इस सीरियल के बाद, वह धीरे-धीरे टेलीविजन और फिल्म, दोनों ही इंडस्ट्री से गायब हो गईं. खबरों के मुताबिक वह फिलहाल न्यूजीलैंड में रहती हैं और फाइनेंस और मार्केटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. कुछ साल पहले, उन्हें उर्दू रियलिटी शो में हिस्सा लेते हुए देखा गया था. गजाला अक्सर अपने फ़िल्मी करियर की पुरानी तस्वीरें Instagram पर पोस्ट करती रहती हैं. 






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *