सर जी ही सब्जी लेने भेजे हैं… कटिहार में स्कूली छात्रों का वीडियो हुआ वायरल तो एक्शन में आया प्रशासन

सर जी ही सब्जी लेने भेजे हैं... कटिहार में स्कूली छात्रों का वीडियो हुआ वायरल तो एक्शन में आया प्रशासन सर जी ही सब्जी लेने भेजे हैं... कटिहार में स्कूली छात्रों का वीडियो हुआ वायरल तो एक्शन में आया प्रशासन

बिहार में मध्यान्ह भोजन (मिड-डे मील) व्यवस्था को लेकर समय-समय पर लापरवाही और अव्यवस्था की खबरें सामने आती रही हैं. इसी कड़ी में कटिहार जिले से एक और चिंताजनक मामला सामने आया है, जिसने पूरे शिक्षा तंत्र पर सवाल खड़े कर दिए हैं. ताजा मामला मनिहारी अनुमंडल के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बौलिया से जुड़ा हुआ है, जहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में विद्यालय के छात्र-छात्राएं स्कूल यूनिफॉर्म में पढ़ाई करने के बजाय बाजार में सब्जी और किराने का सामान खरीदते नजर आ रहे हैं.

बताया जा रहा है कि इन छात्रों को विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा ही सामान खरीदने के लिए बाजार भेजा गया था. बच्चों का कहना है कि मिड-डे मील के लिए आवश्यक सामग्री लाने की जिम्मेदारी उन्हें दी गई, जिसके कारण वे क्लास छोड़कर बाजार पहुंचे. यह स्थिति न सिर्फ शिक्षा के अधिकार के उल्लंघन को दर्शाती है, बल्कि स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है.

वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है. कटिहार के जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की बात कही है. अब देखना होगा कि जांच के बाद इस मामले में क्या कदम उठाए जाते हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए किस तरह की कार्रवाई होती है.

ये भी पढ़ें : बिहार में ‘सम्राट’ सरकार का एक महीना: 30 दिनों में लिए गए बड़े फैसले, जानें राज्य में क्या-क्या बदला?




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *