सीवान में 21 थानेदारों पर गिरी गाज, SP ने तत्काल प्रभाव से लगाई वेतन पर रोक, देखें लिस्ट

सीवान में 21 थानेदारों पर गिरी गाज, SP ने तत्काल प्रभाव से लगाई वेतन पर रोक, देखें लिस्ट सीवान में 21 थानेदारों पर गिरी गाज, SP ने तत्काल प्रभाव से लगाई वेतन पर रोक, देखें लिस्ट

Bihar News:

सीवान पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले जिले के 21 थानेदारों के खिलाफ बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है. गंभीर एवं चर्चित मामलों के त्वरित निष्पादन में शिथिलता पाए जाने पर संबंधित सभी थाना अध्यक्षों के वेतन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है. एसपी की इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. पुलिस मुख्यालय द्वारा लगातार गंभीर मामलों के त्वरित अनुसंधान और साक्ष्यपूर्ण मामलों में शीघ्र विचारण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया जा रहा था. 

इसी क्रम में सीवान पुलिस कार्यालय की अभियोजन एवं त्वरित विचारण शाखा ने पिछले दो महीनों से सभी थानों से अपडेट लिस्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था. इसके बावजूद कई थानों की ओर से निर्धारित समय पर रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई. इसे वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना और कर्तव्य के प्रति लापरवाही मानते हुए एसपी ने सख्त रुख अपनाया और संबंधित थानाध्यक्षों का वेतन स्थगित करने का आदेश जारी कर दिया.

इन थानों पर हुई कार्रवाई

कार्रवाई की जद में नगर, मुफस्सिल, बड़हरिया, हुसैनगंज, धनौती, महादेवा, सराय, जीरादेई, मैरवा, गुठनी, आंदर, रघुनाथपुर, असांव, एमएच नगर, सिसवन, चैनपुर, जीबी नगर, बसंतपुर, दरौंदा, महिला थाना तथा एससी-एसटी थाना के थानाध्यक्ष शामिल हैं. एसपी ने सभी अधिकारियों को लंबित कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश भी दिया है.

एसपी ने दी सख्त चेतावनी

एसपी पूरन कुमार झा ने स्पष्ट कहा कि सीवान पुलिस द्वारा त्वरित अनुसंधान एवं न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी.

इन थानेदारों का वेतन रोका गया

पु.नि. अविनाश कुमार- नगर थाना
पु.नि. उपेंद्र कुमार सिंह – मुफस्सिल थाना
पु.नि. छोटन कुमार – बड़हरिया थाना
पु.नि. मोहन प्रसाद सिंह – हुसैनगंज थाना
पु.अनि. दिनेश कुमार पाण्डेय – धनौती थाना
पु.अनि. विनीत विनायक – महादेवा थाना
पु.अनि. विकास कुमार बिट्टू – सराय थाना
पु.अनि. राहुल Kumar तिवारी – जीरादेई थाना
पु.अनि. राहुल कुमार – मैरवा थाना
पु.नि. सुनील कुमार – गुठनी थाना
पु.अनि. सुनील कुमार – आंदर थाना
पु.नि. रविरंजन सिंह – रघुनाथपुर थाना
पु.अनि. संतोष कुमार – असांव थाना
पु.अनि. राजीव कुमार पटेल – एमएच नगर थाना
पु.अनि. चितरंजन कुमार – सिसवन थाना
पु.अनि. विजय रंजन कुमार – चैनपुर थाना
पु.नि. राजेश कुमार सिंह – जीबी नगर थाना
पु.नि. राजू कुमार – बसंतपुर थाना
पु.नि. विकास कुमार सिंह – दरौंदा थाना
पु.अनि. सोनी कुमारी – महिला थाना
पु.अनि. रविन्द्र कुमार – एससी-एसटी थाना

यह भी पढ़ेंः बिहार में मठ और मंदिरों की जमीन हड़पने वालों की अब खैर नहीं, राजस्व विभाग बनाएगी स्पेशल सेल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *