जब बात लग्जरी स्पोर्ट्स कार की आती है, तो अक्सर हमारे दिमाग में मॉडर्न वेस्टर्न लुक वाले लोग आते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दिल्ली की एक महिला के वीडियो ने इस सोच को पूरी तरह से बदल दिया है. सिर पर दुपट्टा, बदन पर खूबसूरत सूट-सलवार और हाथ में करोड़ों की पोर्श (Porsche) कार का स्टीयरिंग व्हील. लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और महिला के स्वैग की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.
कौन है पोर्श चलाने वाली यह ‘Desi Baddie’?
इस महिला का नाम निक्की दहिया है. निक्की दिल्ली की रहने वाली एक जानी-मानी कंटेंट क्रिएटर हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 1.8 मिलियन यानी 18 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं. निक्की अक्सर लग्जरी और स्पोर्ट्स कारों के साथ बेहतरीन कंटेंट बनाने के लिए जानी जाती हैं.
शोरूम से घर ले जाते ही चकनाचूर हुई Mahindra SUV, कोर्ट ने कार डीलर पर लगाया 3 लाख का जुर्माना
वीडियो में ऐसा क्या है जो हुआ वायरल?
वायरल हो रहे इस छोटे से क्लिप में निक्की दहिया एक चमचमाती लाल रंग की कन्वर्टिबल पोर्श कार चलाती हुई नजर आ रही हैं. सबसे खास बात यह है कि उन्होंने वेस्टर्न कपड़ों के बजाय एक ट्रेडिशनल भारतीय सूट-सलवार पहना हुआ है और अपने दुपट्टे से सिर को ढक रखा है. एक तरफ करोड़ों की मॉडर्न स्पोर्ट्स कार और दूसरी तरफ पूरी तरह से पारंपरिक भारतीय पहनावा, इन दोनों के इस बेहतरीन कॉम्बिनेशन ने लोगों का दिल जीत लिया है.
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अब तक 10 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. कमेंट सेक्शन में लोग निक्की के इस अंदाज और उनके बेहतरीन ड्राइविंग कॉन्फिडेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने तो उन्हें ‘Desi Baddie’ (एक ऐसी लड़की जो अपने ट्रेडिशनल और बोल्ड अंदाज से सबको दीवाना बना दे) का नया खिताब दे दिया है.
कितनी खास है यह पोर्श कार?
वीडियो में जो कार नजर आ रही है, वह कोई आम गाड़ी नहीं बल्कि ‘Porsche 718 Boxster’ है. यह एक बेहद पॉपुलर कन्वर्टिबल (खुलने वाली छत वाली) स्पोर्ट्स कार है. भारत में इस कार को साल 2017 में लगभग 81.63 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया था. हालांकि कंपनी ने साल 2024 में इसके इस मॉडल को भारत में बंद कर दिया था, लेकिन आज भी इस कार का क्रेज और इसकी रीसेल वैल्यू भारतीय ऑटो मार्केट में बहुत ज्यादा है.
इस कार के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 2.0-लीटर का बेहद पावरफुल पेट्रोल इंजन मिलता है. यह इंजन 298 bhp की पावर और 380 Nm का जबरदस्त टॉर्क जनरेट करता है. रफ्तार के मामले में यह कार किसी रॉकेट से कम नहीं है क्योंकि यह मात्र 4.7 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है. इस कार की टॉप स्पीड 275 किमी प्रति घंटा है और इसमें स्मूथ गियर शिफ्टिंग के लिए 7-स्पीड ऑटोमैटिक PDK गियरबॉक्स दिया गया है, जिसे चलाना अपने आप में एक बेहतरीन अनुभव है.


