Gaokao रिजल्ट के बाद AI बता रहा सही कॉलेज और सही कोर्स, चीन में ऐसे बदल रहा है एडमिशन का तरीका | gaokao results 2026 ai university selection china students

Gaokao रिजल्ट के बाद AI बता रहा सही कॉलेज और सही कोर्स, चीन में ऐसे बदल रहा है एडमिशन का तरीका | gaokao results 2026 ai university selection china students Gaokao रिजल्ट के बाद AI बता रहा सही कॉलेज और सही कोर्स, चीन में ऐसे बदल रहा है एडमिशन का तरीका | gaokao results 2026 ai university selection china students

अच्छे नंबर आने के बाद भी ज्यादातर स्टूडेंट्स के मन में एक ही सवाल होता है कि अब कौन सा कॉलेज चुनें और कौन सा कोर्स पढ़ें. कई बार सही जानकारी नहीं होने की वजह से फैसला लेना मुश्किल हो जाता है. चीन में अब इस काम में AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मदद कर रहा है. Gaokao परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद लाखों छात्र AI की मदद से अपने लिए सही कॉलेज और सही कोर्स चुन रहे हैं. AI उन्हें कई जरूरी जानकारी एक साथ देता है, जिससे सही फैसला लेना पहले से आसान हो गया है.

Gaokao के बाद AI का बढ़ा इस्तेमाल

Gaokao चीन की सबसे बड़ी कॉलेज प्रवेश परीक्षा है. ये परीक्षा साल में सिर्फ एक बार होती है. इसी परीक्षा के नंबर तय करते हैं कि छात्र किस कॉलेज में एडमिशन ले सकता है और कौन सा कोर्स पढ़ सकता है. रिजल्ट आने के बाद बड़ी संख्या में छात्र AI टूल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, ताकि उन्हें अपने लिए सबसे अच्छा कॉलेज और सही कोर्स चुनने में मदद मिल सके.

AI कैसे करता है मदद

AI छात्रों के नंबर, अलग-अलग कॉलेजों में एडमिशन मिलने की संभावना, आगे नौकरी के मौके और छात्र की पसंद को देखकर जानकारी देता है. इसके बाद ये बताता है कि किस कॉलेज और किस कोर्स में एडमिशन लेना बेहतर हो सकता है. इससे छात्रों को फैसला लेने में आसानी हो रही है और समय भी बच रहा है.

सोशल मीडिया पर भी हुई चर्चा

भारत में चीन की Yu Jing, जो चीन के दूतावास की ओर से जानकारी साझा करती हैं, उन्होंने X पर एक वीडियो शेयर किया. उन्होंने बताया कि AI अब छात्रों को सही कॉलेज और सही कोर्स चुनने में मदद कर रहा है. उनका कहना है कि सही जानकारी मिलने से छात्र अपने आने वाले समय की बेहतर तैयारी कर सकते हैं.

1.3 करोड़ छात्रों ने दी परीक्षा

इस साल Gaokao परीक्षा 7 और 8 जून को हुई. इसमें करीब 1.3 करोड़ छात्रों ने हिस्सा लिया. इसे दुनिया की सबसे बड़ी कॉलेज प्रवेश परीक्षाओं में गिना जाता है. इतने सारे छात्रों के लिए सही कॉलेज और सही कोर्स चुनना आसान नहीं होता. ऐसे में AI अब लाखों छात्रों के लिए एक भरोसेमंद मददगार बनता जा रहा है.

यह भी पढ़ें- कॉलेज स्टूडेंट के पास है घर बैठे 15 हजार रुपये कमाने का मौका, तुरंत देखें ये इंटर्नशिप, ऐसे करें अप्लाई






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *