स्पष्ट रहिए यहां नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल ही चलेगा, शपथ के बाद पहली बार बोले सीएम सम्राट चौधरी

स्पष्ट रहिए यहां नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल ही चलेगा, शपथ के बाद पहली बार बोले सीएम सम्राट चौधरी स्पष्ट रहिए यहां नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल ही चलेगा, शपथ के बाद पहली बार बोले सीएम सम्राट चौधरी

पटना:

बिहार के सीएम पद की शपथ लेने के बाद राज्य के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बता दिया कि उनका लक्ष्य क्या होगा. अधिकारियों की बैठक लेने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि निश्चिंत रहिए बिहार में नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार का मॉडल ही चलेगा. गौरतलब है कि नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफा के बाद बीजेपी ने सम्राट चौधरी को राज्य का नेता चुना था.

यहां नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल चलने वाला है…

बिहार की तरक्की के लिए आज मुख्यमंत्री का पद ग्रहण किया हूं. आज से ही बिहार के लिए काम शुरू कर दूंगा और बिहार में स्पष्ट तौर पर रहिए कि यहां नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल चलने वाला है. शपथ लेने के तुरंत बाद सम्राट चौधरी ने अपना कार्यभार संभाल लिया. उन्होंने सचिवाल में अधिकारियों की बैठक भी ली. 

सम्राट चौधरी के साथ जेडीयू की तरफ से वरिष्ठ नेता विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने बतौर डेप्युटी सीएम के तौर पर शपथ ली. सम्राट चौधरी तारापुर से बीजेपी के विधायक हैं. नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में सम्राट डेप्युटी सीएम थे. मंगलवार को बीजेपी के पर्यवेक्षक और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्राट चौधरी के नाम का ऐलान किया था. 

पूर्व सीएम नीतीश ने भी दी बधाई

इससे पहले बिहार के नए सीएम बने सम्राट चौधरी को नीतीश कुमार ने बधाई देते हुए लिखा कि आज बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर श्री सम्राट चौधरी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा.
 

यह भी पढ़ें- 5 ओबीसी, 4 ब्राह्मण… BJP के 16 मुख्यमंत्रियों में कौन किस समुदाय का, सम्राट चौधरी सबसे नया नाम

यह भी पढ़ें- सम्राट के आते ही शराबबंदी पर चर्चा शुरू, बाहुबली नेता ने कहा-मिलकर शराब पर बैन हटाने की मांग करेंगे






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *