रिजल्ट जारी होने से पहले डिजीलॉकर ने छात्रों को सलाह दी है. जिसमें कहा गया है कि छात्र समय से पहले अपना अकाउंट बना लें और उसे एक्टिवेट कर लें, ताकि रिजल्ट आते ही वे बिना किसी देरी के अपनी मार्कशीट देख सकें. जिन छात्रों के पास APAAR ID नहीं है, वे अपने स्कूल की तरफ से दिए गए Credentials का इस्तेमाल करके ‘CBSE सर्विसेज पोर्टल’ के जरिए अपना अकाउंट बना सकते हैं. वहीं जिन छात्रों की APAAR ID पहले से ही CBSE से जुड़ी हुई है, उन्हें रिजल्ट जारी होने के बाद उनकी डिजिटल मार्कशीट सीधे डिजीलॉकर के “Issued Documents” सेक्शन में मिल जाएगी.
डिजीलॉकर पर ऐसे बनाएं अकाउंट
सबसे पहले cbseservices.digilocker.gov.in पर जाएं.
“Get Started” बटन पर क्लिक करें.
मांगी गई जानकारी और स्कूल की तरफ से दिया गया 6 अंकों का एक्सेस कोड भरें.
अपने मोबाइल नंबर को OTP के जरिए वेरीफाई करें.
आपका अकाउंट एक्टिवेट हो जाएगा.


