Narayanpur Police Recovers ₹1,01,64,000 Cash and Lethal Weapons: छत्तीसगढ़ के जंगलों से नक्सलियों का लगभग सफाया हो चुका है. लेकिन उनकी करोड़ों की संपत्ति और हथियार अब भी जमीन में दफन हैं, जो पुलिस के हाथ लग रहा है. नारायणपुर जिले के जंगल से सुरक्षा बलों ने एक करोड़ अधिक कैश, 3 AK47, अत्याधुनिक हथियार और विस्फोटक समेत अन्य सामाना जब्त किया है. पुलिस, डीआरजी और केंद्रीय सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को यह सफलता ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत मिली है.
Narayanpur police naxal cash arms seizure maad bachao abhiyan chhattisgarh news
दरअसल, नारायणपुर के घने जंगलों और संवेदनशील इलाकों में पिछले एक महीने से सुरक्षा बल ‘एरिया डोमिनेशन’ पर थे. ग्रामीणों के सहयोग और सटीक खुफिया इनपुट के आधार पर नारायणपुर पुलिस, DRG, STF, ITBP और BSF की संयुक्त टीम ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए डंप पर धावा बोला. इस दौरान टीम ने ₹1,01,64,000 (एक करोड़, एक लाख चौसठ हजार रुपये) नकद बरामद किए. माना जा रहा है कि नक्सलियों ने यह रकम लेवी और अवैध वसूली के जरिए जमा की गई थी, जिसका इस्तेमाल बड़ी वारदातों को अंजाम देने के लिए होना था.

Chhattisgarh: Joint Forces Seize ₹1.01 Crore and AK-47s Under Maad Bachao Abhiyan.
सुरक्षा बलों को क्या क्या मिला?
इसके अलावा सुरक्षा बलों की टीम ने 3 AK-47, 3 SLR राइफलें, 303 और 315 बोर की राइफलें, 12 बोर बंदूकें और देशी कट्टे बड़ी मात्रा में कारतूस के साथ बरामद की. इन हथियारों के साथ-साथ 132 BGL सेल, इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर और कॉर्डेक्स वायर भी जब्त किए गए. बरामद सामान में मोटोरोला सेट, वॉकी-टॉकी और अन्य वस्तुएं भी शामिल हैं.

Naxal Financial Network Crippled: Narayanpur Police Recovers ₹1,01,64,000 Cash and Lethal Weapons.
अब तक 270 से अधिक हथियार बरामद
पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुड़िया ने बताया कि वर्ष 2025-26 के दौरान जिले में अब तक 270 हथियार रिकवर किए जा चुके हैं. टीम का ऑपरेशन लगातार जारी है. लोगों से अपील है कि वे जंगलों में छिपे किसी भी संदिग्ध विस्फोटक या सामग्री की सूचना तत्काल पुलिस को दें.
(नारायणपुर से आकाश सिंह ठाकुर की रिपोर्ट)


