12 साल की बच्ची बनकर परिवार के साथ रही 37 साल की महिला, गोद लेने की तैयारी थी पूरी, फिर ऐसे खुला चौंकाने वाला राज

12 साल की बच्ची बनकर परिवार के साथ रही 37 साल की महिला, गोद लेने की तैयारी थी पूरी, फिर ऐसे खुला चौंकाने वाला राज 12 साल की बच्ची बनकर परिवार के साथ रही 37 साल की महिला, गोद लेने की तैयारी थी पूरी, फिर ऐसे खुला चौंकाने वाला राज

ब्राजील से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने दुनिया भर के लोगों को हैरान कर दिया है. यहां एक 37 साल की महिला ने खुद को 12 साल की ऑटिज्म से पीड़ित और बेसहारा बच्ची बताकर एक परिवार का भरोसा जीत लिया. इतना ही नहीं, महिला करीब 14 महीने तक उस परिवार के साथ बच्ची बनकर रहती रही. परिवार उसे अपनी बेटी मान चुका था और उसे गोद लेने की तैयारी भी पूरी कर रहा था. लेकिन फिर उसके कथित 12वें जन्मदिन से कुछ दिन पहले ऐसा राज खुला कि हर कोई हैरान रह गया.

कैसे शुरू हुई पूरी कहानी?

द न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला का नाम अमांडा मारिया सूजा डी ओलिवेरा है. वह ब्राजील के सांता कातरीना की रहने वाली है. अमांडा पर आरोप है कि उसने खुद को 12 साल की बेसहारा और ऑटिज्म से पीड़ित बच्ची बताकर एक परिवार के करीब पहुंच बनाई. उसने परिवार को यकीन दिलाया कि उसे देखभाल और सहारे की जरूरत है. अमांडा की कहानी सुनकर परिवार को उसपर दया आ गई और उन्होंने उसकी मदद करने का फैसला किया. धीरे-धीरे परिवार को अमांडा पूरा भरोसा हो गया और उन्होंने उसे गोद लेने का कानूनी प्रोसेस भी शुरू कर दिया.

अमांडा परिवार के साथ रहने लगी और हर समय एक बच्ची की तरह व्यवहार करती थी. वह बच्चों जैसी आवाज निकालती थी, खिलौनों से खेलती थी और खुद को मासूम और असहाय दिखाने की पूरी कोशिश करती थी. जब किसी ने उसकी उम्र या शारीरिक बनावट को लेकर सवाल किया, तो वह कहती थी कि बचपन में हुए मेंटल ट्रॉमा और सदमे की वजह से उसका शारीरिक विकास आम लोगों की तरह नहीं हो पाया.

ऐसे हुआ झूठ का पर्दाफाश

करीब 14 महीने तक सब कुछ सामान्य चलता रहा. परिवार को लगा कि वे एक जरूरतमंद बच्ची की मदद कर रहे हैं. हालांकि, एक रिश्तेदार को अमांडा पर शक था. इसी शक के आधार पर उसने इंटरनेट पर अमांडा के बारे में जानकारी तलाशनी शुरू की. खोजबीन के दौरान कुछ ऐसे रिकॉर्ड सामने आए, जिनसे पता चला कि जिसे सभी 12 साल की बच्ची समझ रहे थे, वह दरअसल 37 साल की महिला है. इतना ही नहीं, उसके खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी के आरोप लग चुके थे. इसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और मामले की जांच शुरू हुई.

जांच के दौरान सामने आया कि अमांडा का नाम पहले भी ब्राजील के अलग-अलग इलाकों में सामने आ चुका है. इससे पहले उसने दावा किया था कि उसके साथ गंभीर मारपीट और प्रताड़ना हुई है. अमांडा अपने आप को चोटें पहुंचाती थी, ताकि खुद को पीड़ित साबित कर सके और लोगों की सहानुभूति ले सके.

पूरा मामला सामने आने के बाद पुलिस ने अमांडा को गिरफ्तार कर लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया है. अब उस पर धोखाधड़ी और अपनी पहचान छिपाने के आरोप लगाए गए हैं. इसके अलावा अदालत ने उसके मानसिक स्वास्थ्य की जांच के लिए भी आदेश दिया है.

इधर, यह मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. लोग यह सोचकर हैरान हैं कि आखिर कोई 37 साल की महिला इतने लंबे समय तक 12 साल की बच्ची बनकर कैसे रह सकती है और एक पूरे परिवार को धोखे में कैसे रख सकती है? फिलहाल यह मामला सिर्फ ब्राजील ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है.

यह भी पढ़ें- ‘बड़े पार्सल की अलग फीस लगेगी’, डिलीवरी बॉय ने रखी अजीब शर्त, महिला से बहस का वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *