2027 में भगवंत मान का पंजाब का दोबारा सीएम बनना तय- अरविंद केजरीवाल | arvind kejriwal bhagwant mann punjab cm and vidhan sabha election

2027 में भगवंत मान का पंजाब का दोबारा सीएम बनना तय- अरविंद केजरीवाल | arvind kejriwal bhagwant mann punjab cm and vidhan sabha election 2027 में भगवंत मान का पंजाब का दोबारा सीएम बनना तय- अरविंद केजरीवाल | arvind kejriwal bhagwant mann punjab cm and vidhan sabha election

चंडीगढ़:

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सीएम भगवंत सिंह मान के साथ बठिंडा में मेगा रोड शो कर नगर निगम चुनाव में पार्टी को शानदार जीत दिलाने के लिए जनता का धन्यवाद किया. रोड शो में उमड़ी लोगों की भारी भीड़ और उनके चेहरे पर खुशी देखकर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भगवंत मान सरकार के चार साल के काम से पंजाब की जनता बेहद खुश है. हमें पूरा विश्वास है कि 2027 में भगवंत मान का दोबारा मुख्यमंत्री बनना तय है. उन्होंने कहा कि पंजाब में अब तक जितने भी सीएम बने, सब पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे, लेकिन भगंवत मान पर एक पैसे का आरोप नहीं है. अगर भगवंत मान या सरकार के मंत्रियों पर एक भी आरोप लगा होता तो रोज ईडी-सीबीआई की रेड होने लगती. इस अवसर पर ‘‘आप” पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया समेत तमाम वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे.

रोड शो के दौरान अरविंद केजरीवाल ने नगर निगम के चुनावों में आम आदमी पार्टी को शानदार जीत दिलाने के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि हमें पंजाब में सरकार चलाते हुए चार साल हो गए हैं. जब अकाली दल या कांग्रेस की पुरानी सरकारें होती थीं, तो जनता उन्हें मारने के लिए जूते लेकर खड़ी होती थी, लेकिन आज हमारी सरकार के चार साल पूरे होने पर जनता के चेहरों पर इतनी खुशी है कि देखकर दिल खुश हो गया. हम राजनीति में काम करने आए थे और यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि चार साल बाद भी जनता हमारा काम पसंद कर रही है. एक तरह से बठिंडा में शानदार जीत दिलाकर जनता ने हमारे अच्छे काम पर मोहर लगाई है. 

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि 2022 के चुनाव के समय जब मैं बठिंडा आया था, तो मुझे बताया गया कि यहां के लोगों से जोजो टैक्स लिया जाता है. अब वह जोजो टैक्स बंद हो गया है। अब कोई पैसे नहीं मांगता और कोई लूट-खसोट नहीं होती है. यह भगवंत मान की ईमानदार सरकार है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चर्चा है कि अब फरवरी के बजाय नवंबर में ही चुनाव होंगे. चुनाव में बस चार महीने रह गए हैं. अब हम सबको मिलकर एक ही काम करना है. भगवंत मान को दोबारा मुख्यमंत्री बनाना है. पंजाब में पिछले 75 साल में कई मुख्यमंत्री और मंत्री आए, लेकिन भगवंत मान जितना ईमानदार कोई नहीं आया. 

वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी बठिंडा में आम आदमी पार्टी का मेयर बनाने के लिए जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि इतनी भयानक गर्मी के बावजूद लोग वोट डालने निकले और जब वोटों की पेटियां खुलीं, तो उन्होंने आम आदमी पार्टी और झाड़ू के पक्ष में बहुत बड़ा जनादेश दिया. उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी क्लीनिक खुल गए हैं, शानदार स्कूल-अस्पताल बन गए हैं. सरकारी स्कूलों के बच्चे अब मुश्किल से मुश्किल टेस्ट पास कर रहे हैं. खेतों के लिए दिन में बिजली आ रही है और टीलों तक नहर का पानी पहुंचा दिया गया है. भगवंत सिंह मान ने बताया कि इस बार जो धान लग रही है, वह पहली बार नहरों के पानी से लग रहा है. किसान जितना मर्जी पानी इस्तेमाल करें, पंजाब में पानी की कोई कमी नहीं है. भाखड़ा डैम अपने औसत स्तर से 16 फुट ऊपर चल रहा है. अगर हम रोज खुला पानी भी छोड़ें, तब भी कई दिनों तक डैम में पानी की कोई कमी नहीं होगी. आने वाले समय में खेतों के लिए पानी हमेशा भरपूर रहेगा.




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *