35 साल की आयशा ने हाल ही में अपना अनुभव हमारे साथ साझा किया. उन्होंंने बताया कि हर दिन के कामकाज के दबाव से मैं हर दिन बहुत ज्यादा परेशान रहा करती थी. बात-बात पर गुस्सा आता और चिढ़ होती. काम के दबाव में न खुद के खाने-पीने के लिए सही से समय निकाल पाती और न ही वर्कआउट वगैरह के लिए. रात में नींद भी ठीक से नहीं आती थी. एग्जाइटी का स्तर बढ़ रहा था और वर्कप्लेस के दबाव में कभी-कभी तो मुझे लगता कि कही मैं डिप्रेशन में न चली जाऊं.
फिर मेरे एक कलीग ने मुझे हर दिन मेडिटेशन करने की सलाह, जो मेरे लिए जीवन बदलने वाला फैसला बना. मैंने लगातार 21 दिनों कर मेडिटेशन किया और अब मैं पूरी तरह बदली हुई महसूस करती हूं. तनाव, गुस्सा, एग्जाइटी सब खत्म हो गए हैं. मेरे इस अनुभव से आपकी सीख ले सकते हैं.
21 दिनों तक मेडिटेशन करने के फायदे (The Benefits of Meditating for 21 Days)
स्ट्रेस में कमी : मेडिटेशन तनाव और उससे संबंधित समस्याओं, जैसे कि इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (आईबीएस), पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (पीटीएसडी) और फाइब्रोमायल्जिया को कम करने में मदद कर सकता है.
मेमोरी में सुधार : नियमित मेडिटेशन से एकाग्रता बढ़ती है और मेमोरी और मानसिक स्पष्टता में सुधार होता है. ये फायदे उम्र से संबंधित मेमोरी लॉस और डिमेंशिया से लड़ने में सहायक हो सकते हैं.
एकाग्रता में वृद्धि : मेडिटेशन एकाग्रता की अवधि को बढ़ाता है, जिससे आप लंबे समय तक एकाग्र रह सकते हैं.
बेहतर नींद : मेडिटेशन से नींद आने में लगने वाला समय कम होता है और नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है. आप हर दिन मेडिटेशन करते हैं तो आपको नींद न आने की समस्या नहीं होगी.
दर्द में कमी : मेडिटेशन दर्द को कम कर सकता है और भावनात्मक नियंत्रण को बेहतर बना सकता है. मेडिकल केयर के साथ, यह पुराने दर्द के इलाज में सहायक हो सकता है.
बीपी में सुधार : नियमित रूप से ध्यान करने वाले लोगों में समय के साथ ब्लड प्रेशर कम होता है. इससे दिल और रक्त वाहिकाओं पर दबाव कम होता है और हृदय रोग से बचाव में मदद मिलती है.
एग्जाइटी और डिप्रेशन में कमी : नियमित मेडिटेशन एग्जाइटी को कम करने में मदद करता है. यह सोशल एग्जाइटी, भय और ऑब्सेसिव कंपल्सिव बिहेवियर जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं में भी सुधार कर सकता है. मेडिटेशन डिप्रेशन को कम करने में भी मदद करता है.
FAQs
Q1. क्या 21 दिन मेडिटेशन करने से सच में फर्क पड़ता है?
हाँ, नियमित अभ्यास से मानसिक संतुलन, नींद और फोकस में बदलाव महसूस हो सकता है.
Q2. मेडिटेशन दिन में कितने मिनट करना चाहिए?
शुरुआत 10–15 मिनट से की जा सकती है.
Q3. क्या मेडिटेशन गुस्सा और एंग्ज़ायटी कम करता है?
नियमित ध्यान करने से भावनात्मक संतुलन बेहतर हो सकता है.
Q4. क्या मेडिटेशन नींद की समस्या में मदद करता है?
जी हाँ, कई लोगों को मेडिटेशन से बेहतर और गहरी नींद मिलती है.


