IRCTC के साथ काम करने का अच्छा मौका, 84 पदों पर भर्ती के लिए 28 अप्रैल तक चलेंगे वॉक-इन इंटरव्यू

IRCTC के साथ काम करने का अच्छा मौका, 84 पदों पर भर्ती के लिए 28 अप्रैल तक चलेंगे वॉक-इन इंटरव्यू IRCTC के साथ काम करने का अच्छा मौका, 84 पदों पर भर्ती के लिए 28 अप्रैल तक चलेंगे वॉक-इन इंटरव्यू

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के पदों पर भर्ती निकाली है. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन की और से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के तहत कुल 84 पदों को भरा जाना है. इन पदों पर वॉक-इन-इंटरव्यू 27 से 28 अप्रैल के बीच हो रहे हैं. योग्य उम्मीदवार वॉक-इन-इंटरव्यू का हिस्सा बन सकते हैं और ये नौकरी पा सकते हैं. आईआरसीटीसी के अनुसार उम्मीदवारों का चयन  वॉक-इन-इंटरव्यू, मेडिकल फिटनेस और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा. जिन भी उम्मीदवारों का चयन होगा उन्हें अन्य लाभ और भत्ते के साथ हर महीने सैलरी के तौर पर 30 हजार रुपये दिए जाएंगे.

कौन कर सकते हैं आवेदन

  1. उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार हॉस्पिटैलिटी और होटल एडमिनिस्ट्रेशन में बीएससी या बीबीए/एमबीए (पाक कला) या होटल मैनेजमेंट और कैटरिंग साइंस में बीएससी या एमबीए (पर्यटन और होटल मैनेजमेंट) में होनी चाहिए.
  2. इन पदों के लिए फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं.
  3. उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 27 साल निर्धारित की गई है. 

किस जगह होगा वॉक-इन-इंटरव्यू

वॉक-इन-इंटरव्यू शुरू हो गए हैं जो कि 28 अप्रैल तक चलने वाले हैं, जो भी उम्मीदवार वॉक-इन-इंटरव्यू में हिस्सा लेना चाहते हैं वो बताई गई तारीखों को   ‘आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय, 6ए, द रेन ट्री प्लेस, नंबर 9, मैक निकोल्स रोड, चेटपेट, चेन्नई – 600031’ के पते पर पहुंच जाएं.  सुबह 10:30 से शाम 5:30 बजे तक वॉक-इन-इंटरव्यू चलेंगे.

ये भी पढ़ें-UP Home Guard Recruitment: 41,424 पदों के लिए परीक्षा, 25 लाख उम्मीदवारों पर नजर, हर सेंटर पर हाई अलर्ट सुरक्षा

 इंटरव्यू में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार अपने साथ डॉक्यूमेंट्स और एप्लीकेशन फॉर्म की हार्ड कॉपी लेकर जाएं. आवेदन फॉर्म को आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकता है. 

ये भी पढ़ें- UPSSSC ने 12वीं पास वालों के लिए निकाली नौकरी, मिलेगी मोटी वेतन, इस दिन से शुरू हो रही आवेदन प्रक्रिया




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *