पूर्वोत्तर के कई राज्य एक बार फिर भूकंप के झटकों से दहल गए हैं. मणिपुर समेत कई राज्यों में मंगलवार सुबह 5:59 बजे जमीन हिलने लगी. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई. भूकंप का केंद्र मणिपुर का कामजोंग था. बता दें कि झटके मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश तक महसूस किए गए. गनीमत ये ही कि जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. अप्रैल महीने में ये पहली बार नहीं है जब पूर्वोत्तर के राज्यों में भूकंप आया है.
EQ of M: 5.2, On: 21/04/2026 05:59:33 IST, Lat: 24.703 N, Long: 94.415 E, Depth: 62 Km, Location: Kamjong, Manipur.
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @GSuresh_NCS @ndmaindia pic.twitter.com/Z2UScSAau8— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) April 21, 2026
मणिपुर की धरती 7 अप्रैल को भी दो बार भूकंप के झटकों से कांप उठी थी. रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.3 और 3.0 मापी गई थी. इसके झटके अरुणाचल तक महसूस किए गए थे. 21 अप्रैल को आए ताजा भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई. कामजोंग की पृथ्वी के नीचे इसकी गहराई 62 किमी. थी.
जापान में आया 7.5 तीव्रता का भूकंप
देश ही नहीं दुनिया के अन्य देश भी भूकंप की चपेट में हैं. सोमवार को जापान के उत्तर-पूर्वी तट पर में आए जबरदस्त भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया. यहां 7.5 तीव्रता का भूकंप आया था. जिसके बाद अधिकारियों ने लोगों से तटीय इलाकों से दूर रहने की हिदायत दी. 3 मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका के चलते सुनामी अलर्ट जारी किया गया है.
दो दिन पहले हिल उठी थी कश्मीर की धरती
18 अप्रैल को कश्मीर घाटी में 5.3 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसका केंद्र अफगानिस्तान के बदाखशान प्रांत में था. घरों में पंखे सहित अन्य वस्तुएं हिलती हुई देख लोग घरों से बाहर निकल आए थे. हालांकि किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ. भूकंप का केंद्र पृथ्वी के 190 किलोमीटर अंदर था. इसके निर्देशांक 36.55 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 70.92 डिग्री पूर्वी देशांतर थे.


