Nutan की बहू की खूबसूरती के आगे फेल हैं सारी हसीनाएं, मोहनीश बहल की पत्नी आरती को देख कहेंगे- फिल्मों में होती तो ननद काजोल की तरह स्टार होती 

Nutan की बहू की खूबसूरती के आगे फेल हैं सारी हसीनाएं, मोहनीश बहल की पत्नी आरती को देख कहेंगे- फिल्मों में होती तो ननद काजोल की तरह स्टार होती  Nutan की बहू की खूबसूरती के आगे फेल हैं सारी हसीनाएं, मोहनीश बहल की पत्नी आरती को देख कहेंगे- फिल्मों में होती तो ननद काजोल की तरह स्टार होती 

नई दिल्ली:

नूतन अपने समय की सुपरस्टार थीं. 1936-1991 तक वह हिंदी सिनेमा की सबसे शानदार और प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से कही जाती थीं. उन्होंने 4 दशकों तक सिनेमा में काम किया. 1952 में सिर्फ 16 साल की उम्र में मिस इंडिया का खिताब जीता और ‘हमारी बेटी’ (1950) से डेब्यू किया.  नूतन ने ‘सीमा’, ‘सुजाता’, ‘बंदिनी’, और ‘मिलन’ जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए 6 बार फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड जीता. हालांकि आज हम बात करने जा रहे हैं नूतन की बेहद खूबसूरत बहू की. 

नूतन की बहू हैं आरती बहल 

नूतन की बहू का नाम आरती बहल है. 23 अप्रैल को उन्होंने अपने पति मोहनीश के साथ शादी की सालगिरह मनाई, उनके प्यार भरे पलों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. कपल ने अपनी साथ की 34वीं सालगिरह मनाई और इसे खूब मस्ती और धूमधाम से सेलिब्रेट किया. आरती बहल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी इस खास सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर कीं और अपने पति मोहनीश के लिए अपना प्यार भी जाहिर किया.

ऐसी है लवस्टोरी 

उन्होंने लिखा, “मेरे सोलमेट को शादी की सालगिरह मुबारक. तुम ही वो वजह हो जिससे मैं खुश और सुरक्षित महसूस करती हूं.. हमने मिलकर जो शानदार परिवार और जिंदगी बनाई है, उसका पूरा श्रेय तुम्हारे उस प्यारे से काम को जाता है, जब करीब 35 साल पहले सेट पर तुमने मुझे एक क्रोसिन दी थी.. तुम आज भी वैसे ही इंसान हो, जो अपने प्यार करने वालों का ख्याल रखता है.  भगवान ने मुझे और हम दोनों को खूब आशीर्वाद दिया है. @mohnish_bahl.”

कपल की दो बेटियां 

जिन लोगों को नहीं पता, मोहनीश और आरती की शादी 1992 में हुई थी. इस जोड़ी की दो बेटियां हैं, उनकी एक बेटी प्रनूतन बहल हैं.  आरती की बात करें तो, जिन्हें एकता सोहिनी के नाम से भी जाना जाता है, वह शादी के बाद फिल्मों से दूर हो गईं. उससे पहले वह  बॉलीवुड और टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री थीं. इस खास मौके पर, मोहनीश ने अपनी पत्नी के लिए प्यार जताते हुए एक दिल छू लेने वाला पोस्ट भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने “Love You” लिखा था. सोशल मीडिया पर दोनों की फोटो आने के बाद लोगों ने आरती को खूबसूरत बताया. 

काजोल की मौसी थी नूतन 

बता दें कि  नूतन निर्देशक कुमारसेन समर्थ और अभिनेत्री शोभना समर्थ की बेटी थीं. काजोल की मां तनुजा उनकी छोटी बहन थीं. नूतन ने पारंपरिक और मॉड हर तरह के रोल किए. उन्हें 1974 में भारत सरकार द्वारा Padma Shri से सम्मानित किया गया था. उन्होंने  लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीश बहल से शादी की थी और उनके बेटे मोहनीश बहल एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं. 21 फरवरी 1991 को कैंसर के कारण उनका निधन हो गया. 






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *