Mahabharat Uttara: शूटिंग देखने गई इस एक्ट्रेस को दूरदर्शन की ‘महाभारत’ में मिला रोल, सेट पर कृष्ण से हुआ प्यार, पता है नाम?

Latest and Breaking News on NDTV Mahabharat Uttara: शूटिंग देखने गई इस एक्ट्रेस को दूरदर्शन की ‘महाभारत’ में मिला रोल, सेट पर कृष्ण से हुआ प्यार, पता है नाम?


नई दिल्ली:

Doordarshan Mahabharat Actress: दूरदर्शन के ‘महाभारत’ में उत्तरा बनने की वर्षा उसगांवकर की कहानी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं है, वर्षा उसगांवकर के पिता चाहते थे कि उनकी बेटी इस ऐतिहासिक सीरियल का हिस्सा बने, लेकिन वर्षा ने इसके लिए कभी औपचारिक ऑडिशन नहीं दिया और न ही कभी कोशिश की. दिलचस्प बात यह है कि महाभारत शुरू होने के एक साल बाद, वर्षा अपने परिवार के साथ शूटिंग देखने के लिए सिर्फ एक दर्शक के तौर पर सेट पर गई थीं.

दूरदर्शन की महाभारत में कैसे मिला उत्तरा का रोल?

वहां युवा अभिमन्यु का ट्रैक दिखाया जा रहा था और मेकर्स उत्तरा का किरदार निभाने के लिए एक नए चेहरे की तलाश में थे. सेट पर गुफी पेंटल मौजूद थे, गुफी ने शो में शकुनि मामा का किरदार निभाया था. गुफी की नजर दर्शक के तौर पर वहां पहुंची वर्षा पर पड़ी और उन्होंने तुरंत उनसे पूछा कि क्या वह यह किरदार निभाना चाहेंगी. वर्षा के माता-पिता भी वहां मौजूद थे. वो तुरंत मान गए और बिना किसी स्क्रीन टेस्ट के उन्हें यह बड़ा ब्रेक दे दिया.

एक ही सीन ने वर्षा का करियर बदल दिया

महाभारत में वर्षा की एंट्री एक शानदार कथक डांस के साथ हुई थी, जिसे गोपी कृष्ण ने कोरियोग्राफ किया था. उस एक ही सीन ने उन्हें रातों-रात पूरे देश में मशहूर कर दिया और उनके लिए हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दरवाजे खोल दिए. हालांकि वर्षा ने अपने करियर की शुरुआत मराठी थिएटर से की थी और सचिन पिलगांवकर ने उन्हें फिल्म “गम्मत जम्मत” में लॉन्च किया था, लेकिन “महाभारत” की सफलता ने उन्हें बॉलीवुड का एक चमकता सितारा बना दिया. इसके बाद, 1990 में उन्होंने जैकी श्रॉफ के साथ फिल्म “दूध का कर्ज” से हिंदी सिनेमा में कदम रखा.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें –  विभाजन के समय माता- पिता की आंखों के सामने हुई थी हत्या, क्लर्क से राइटर बन लिखे 240 गाने, ‘मेरे देश की धरती’ के लिए मिला सम्मान

Latest and Breaking News on NDTV

बॉलीवुड में करियर

वर्षा कहती हैं कि हिंदी फिल्मों में आना उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा था, और इस शो ने ही उन्हें इतनी शोहरत दिलाई. इसके बाद उन्होंने “तिरंगा”, “हनीमून” और “घर आया मेरा परदेसी” जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया और अपनी एक खास जगह बनाई. बॉ़लीवुड में उन्होंने अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ और  ऋषि  कपूर जैसे स्टार्स के साथ काम किया. 

यह भी पढ़ें – Dhurandhar 2: धुरंधर 2 ने एक महीने अंदर बॉक्स ऑफिस पर तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन की कमाई से लेकर 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने तक, पढ़ें सबकुछ

Latest and Breaking News on NDTV

नीतीश भारद्वाज से सेट पर हुआ था प्यार 

वर्षा उसगांवकर और नीतीश भारद्वाज दोनों ही 1988 के शो ‘महाभारत’ में नजर आए थे. एक्ट्रेस जहां उत्तरा के रोल में थीं तो वहीं नीतीश कृष्ण के रोल में थे. साथ काम करते दोनों को प्यार हो गया. दोनों शादी करना चाहते थे और सगाई भी कर ली. हालांकि नीतीश के परिवार ने इस रिश्ते का विरोध किया, जिसके बाद दोनों की सगाई टूट गई. बाद में एक्ट्रेस ने अजय शंकर से शादी की. 

Latest and Breaking News on NDTV




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *