Stock Market Today: शेयर बाजार में लौटी रौनक! सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी 24,000 के पार

Stock Market Today: शेयर बाजार में लौटी रौनक! सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी 24,000 के पार Stock Market Today: शेयर बाजार में लौटी रौनक! सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी 24,000 के पार

Share Market Opening Today:मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद भारतीय शेयर बाजार सोमवार की बढ़त के साथ हरे निशान में खुला. पिछले हफ्ते की भारी गिरावट के बाद आज ग्लोबल मार्केट के अच्छे संकेतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत धमाकेदार रही.हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स में अच्छी बढ़त देखी जा रही है.

बाजार खुलते ही सेंसेक्स (BSE Sensex) करीब 409 अंकों की छलांग लगाकर 77,073 के स्तर पर पहुंच गया. वहीं, निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 120 अंकों की बढ़त के साथ 24,000 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था. 

एशियाई बाजारों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी का असर

मिडिल ईस्ट के तनाव को नजरअंदाज करते हुए एशिया-पैसिफिक के बाजारों में जबरदस्त बढ़त दिख रहा है. जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) और दक्षिण कोरिया का कोस्पी (Kospi) उछलकर अपने रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गए हैं. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के बाजार में मामूली गिरावट रही. निवेशकों की नजर इस बात पर है कि युद्ध के हालात और बढ़ते तेल के दामों के बीच कंपनियां कैसा प्रदर्शन करती हैं.

कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में उबाल

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों ने टेंशन बढ़ा दी है. अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता टलने की खबर से सप्लाई रुकने का डर बढ़ गया है. इसके चलते ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) 2% से ज्यादा बढ़कर $107.97 प्रति बैरल पर पहुंच गया है, जो पिछले तीन हफ्तों का सबसे हाई लेवल है. वहीं, अमेरिकी तेल (WTI) भी बढ़त के साथ $96.42 पर कारोबार कर रहा है.

अमेरिकी बाजार में तेजी से मिला सपोर्ट

भारतीय बाजार को मजबूती देने में अमेरिकी बाजारों का बड़ा हाथ है. पिछले सेशन में अमेरिकी शेयर बाजार ऑल-टाइम हाई (All-time high) पर बंद हुए थे. टेक शेयरों में आई रैली की वजह से नैस्डैक (Nasdaq 100) 1.9% चढ़कर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया. एसएंडपी 500 (S&P 500) के लिए भी यह साल 2024 के बाद का सबसे अच्छा दौर साबित हो रहा है.

पिछले हफ्ते का हाल, निवेशकों के डूबे ₹2 लाख करोड़

अगर पिछले हफ्ते की बात करें, तो भारतीय बाजार के लिए समय काफी खराब रहा था. टॉप-10 में से 7 कंपनियों की मार्केट वैल्यू में ₹2 लाख करोड़ से ज्यादा की गिरावट आई थी. पूरे हफ्ते में सेंसेक्स करीब 1,829 पॉइंट (2.33%) और निफ्टी 455 पॉइंट टूटकर बंद हुआ था.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *