Egypt Snake Show Accident: इजिप्ट का हर्गहाडा (Hurghada) इलाका अपनी खूबसूरती और लाल सागर के किनारों के लिए मशहूर है. यहीं के एक लग्जरी रिसॉर्ट में विदेशी मेहमानों के मनोरंजन के लिए ‘स्नेक शो’ का आयोजन किया गया था. न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जर्मनी के रहने वाले 57 साल के एक शख्स अपने परिवार के साथ इस शो का लुत्फ उठा रहे थे. सपेरा अपने सांपों के साथ करतब दिखा रहा था और माहौल काफी खुशनुमा था, लेकिन तभी कुदरत को कुछ और ही मंजूर था और हंसी-मजाक मातम में बदल गया.
ये भी पढ़ें:-‘स्कूल तोड़ दूंगा’ पढ़ाई का नाम सुनते ही बच्चे का चढ़ा पारा…सरेआम मास्टर जी को दी स्कूल उखाड़ने की धमकी
पैंट में घुसा ‘काल’ और पल भर में सब खत्म (Cobra Slips into Trousers)
करतब दिखाते वक्त सपेरा सांपों को दर्शकों के काफी करीब ले जा रहा था, जो कि वहां एक आम बात मानी जाती है. इसी दौरान एक जहरीला कोबरा सपेरे की पकड़ से ऐसा फिसला कि सीधे उस जर्मन टूरिस्ट की पैंट के अंदर जा घुसा. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता या उसे बाहर निकालता, गुसाए सांप ने शख्स के पैर पर जोरदार ढंग से डंस लिया. आनन-फानन में जहर अपना असर दिखाने लगा और टूरिस्ट की हालत बिगड़ने लगी.
अस्पताल पहुंचने से पहले ही बुझ गया चिराग (Hurghada Resort Incident)
जहरीले कोबरा का डंक इतना घातक था कि उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बदकिस्मती से डॉक्टर उसे बचा नहीं सके. बवेरियन पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट का इंतजार है. यह घटना उन टूरिस्टों के लिए एक बड़ी चेतावनी है, जो रोमांच के चक्कर में जंगली जानवरों के साथ खिलवाड़ करने वाले शो का हिस्सा बनते हैं. कभी-कभी सपेरे की एक छोटी सी चूक किसी मासूम की जान पर भारी पड़ जाती है.
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)


