मां के सीने से लिपटा मिला 4 साल के बच्चे का शव, जबलपुर क्रूज हादसे की ये कहानी कलेजा चीर देगी

Latest and Breaking News on NDTV मां के सीने से लिपटा मिला 4 साल के बच्चे का शव, जबलपुर क्रूज हादसे की ये कहानी कलेजा चीर देगी


जबलपुर:

Jabalpur Cruise Accident: पानी के अथाह भंडार पर चलता एक क्रूज और उस पर सवार कुछ लोग. फिर अचानक एक दर्दनाक हादसा और 9 लोगों की मौत. मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में गुरुवार को हुआ हादसा कितना भयावह था, उसकी एक बानगी वहां से सामने आई एक तस्वीर से साफ हो रही है. तस्वीर में एक 4 साल का बच्चा अपनी मां के सीने से लिपटा है. कुछ समय पहले तक दोनों क्रूज पर सवार अन्य लोगों के साथ बरगी बांध में मस्ती कर रहे थे. लेकिन अचानक हुआ यह हादसा कई परिवारों को कभी न भूलने वाला दर्द दे गया. इस हादसे में दिल्ली की एक मां और उसके 4 साल के बच्चे की भी मौत हो गई. शुक्रवार सुबह मां-बच्चे की बॉडी रिकवर हुई. जिसमें बच्चा मां की गोद में सीने से चिपका मिला.

अंतिम दम तक बेटे को बचाने की कोशिश

दरअसल शुक्रवार को जबलपुर क्रूज हादसे वाली जगह पर सबसे दिल दहला देने वाले दृश्यों में से एक सामने आया. बचाव दल को एक मां और उसके चार साल के बेटे के बेजान शरीर मिले, जो अभी भी एक-दूसरे से चिपके थे. तस्वीर देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि मां ने आखिरी दम तक बेटे और अपने-आप को बचाने की कोशिश की होगी. लेकिन अफसोस दोनों की जान नहीं बच सकी. 

मां के सीने से लिपटे बच्चे की इस तस्वीर को देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई. इस तस्वीर को देख मौके पर मौजूद मंत्री राकेश सिंह की भी आंखें नम हो गई.      
Latest and Breaking News on NDTV

दिल्ली से पिकनिक मनाने पहुंचा था परिवार

मिली जानकारी के अनुसार मां के सीने से लिपटा मिला यह बच्चा दिल्ली से अपने परिवार के साथ यहां पिकनिक मनाने आया था. परिवार में पति, पत्नी, एक बेटा और एक बेटी शामिल थे. हादसे के दौरान पिता और बेटी किसी तरह सुरक्षित बच गए, लेकिन मां और बेटा क्रूज के भीतर ही फंस गए थे.

मां के सीने से लिपटे बच्चे की बॉडी के रेस्क्यू का वीडियो भी सामने आया है.

सुबह मां-बेटे का शव देख भर गई हर किसी की आंखें

आज सुबह जब शव बाहर निकाले गए, तो दिल दहला देने वाला दृश्य सामने आया. मां अपने बेटे को सीने से चिपकाए हुए मिली, मानो आखिरी पल तक उसे बचाने की कोशिश कर रही हो. यह दृश्य देख वहां मौजूद हर शख्स की आंखें भर आईं. इस दर्दनाक हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है. प्रशासन द्वारा मामले की जांच जारी है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

9 लोगों की मौत, 24 बचाए गए, 9 अब  भी लापता

यह एक ऐसा दृश्य था जो प्यार, डर और आखिरी सांस तक रक्षा करने की सहज भावना की कहानी बयाँ कर रहा था. मालूम हो कि मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी बांध में क्रूज पर सवार तीन और लोगों के शव बरामद होने के बाद इस हादसे में मारे गए लोगों की संख्या शुक्रवार को 9 हो गई. 24 लोगों का बचाया गया है. हालांकि 9 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. 

यह भी पढ़ें – मैंने पापा का हाथ पकड़ा, मम्मी-भाई डूबे, नानी की मौत… जबलपुर क्रूज हादसे में अपनों को खोने वाली बच्ची का दर्द

यह भी पढ़ें – गम और आंसुओं का सैलाब.. जबलपुर बोट हादसे में इस रोती लड़की की तस्वीर झकझोर रही है






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *