Maharashtra Day 2026: महाराष्ट्र के 10 ट्रेडिशनल डिशेज (Traditional Dishes), जिनका स्वाद हर फूड लवर को जरूर लेना चाहिए

Latest and Breaking News on NDTV Maharashtra Day 2026: महाराष्ट्र के 10 ट्रेडिशनल डिशेज (Traditional Dishes), जिनका स्वाद हर फूड लवर को जरूर लेना चाहिए


10 Maharashtrian Dishes: हर साल 1 मई को महाराष्ट्र दिवस मनाया जाता है. यह दिन सिर्फ एक राज्य का जश्न ही नहीं दिखाता नहीं बल्कि यह वहां की संस्कृति और खाने की पहचान को भी दर्शाता है. महाराष्ट्र का खाना सिंपल होते हुए भी बेहद स्वादिष्ट होता है. यहां के व्यंजन मसालों, नारियल और देसी फ्लेवर का शानदार मेल होते हैं. चाहे आप स्ट्रीट फूड पसंद करते हों या घर का पारंपरिक खाना, यहां हर किसी के लिए कुछ खास है. अगर आप नए स्वाद एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो इस महाराष्ट्र दिवस पर इन 10 डिशेज को जरूर ट्राय करें.

1. पुरण पोली (Puran Poli)

यह एक मीठी रोटी है जिसमें चना दाल और गुड़ भरा जाता है. इसे घी के साथ खाने पर इसका स्वाद और बढ़ जाता है.

2. वड़ा पाव (Vada Pav)

इसे मुंबई का बर्गर भी कहा जाता है. इसमें आलू का वड़ा पाव के बीच रखा जाता है और चटनी के साथ खाया जाता है.

यह भी पढ़ें- Kulfi: आखिर कुल्फी को कुल्फी क्यों कहा जाता है? नाम के पीछे छुपी है दिलचस्प कहानी

3. भरली वांगी (Bharli Vangi)

यह स्टफ्ड बैंगन की डिश है. इसमें छोटे बैंगन में मसाले, नारियल और मूंगफली भरकर पकाया जाता है.

4. बॉम्बिल फ्राई (Bombil Fry)

यह एक फिश डिश है जिसे बॉम्बे डक (Bombay Duck Fish) से बनाया जाता है. इसे मसालों में मेरिनेट करके फ्राई किया जाता है.

5. मिसल पाव (Misal Pav)

यह एक मसालेदार करी होती है जो स्प्राउट्स (Sprouts) से बनती है. इसे फरसान और पाव के साथ खाया जाता है.

6. मोदक (Modak)

यह एक मीठा पकवान  है जिसमें नारियल और गुड़ भरा होता है. यह भगवान गणेश का प्रिय भोग माना जाता है.

7. पोहा (Poha)

यह एक हल्का नाश्ता है जो चिवड़ा (Flattened Rice) से बनता है. इसमें मूंगफली और करी पत्ता डाले जाते हैं.

8. सोल कढ़ी (Sol Kadhi)

यह एक ठंडी ड्रिंक है जो कोकम (Kokum) और नारियल दूध से बनती है. यह पाचन के लिए भी अच्छी मानी जाती है.

9. थालीपीठ (Thalipeeth)

यह एक हेल्दी पैनकेक है जो कई तरह के आटे से बनता है. इसे दही या मक्खन के साथ खाया जाता है.

10. साबूदाना खिचड़ी (Sabudana Khichdi)

यह व्रत में खाई जाने वाली डिश है. इसमें साबूदाना और मूंगफली का इस्तेमाल होता है.

महाराष्ट्र के ये सभी व्यंजन स्वाद और परंपरा का शानदार मेल हैं. इस महाराष्ट्र दिवस पर इन डिशेज को ट्राय करके आप भी इस खास संस्कृति का हिस्सा बन सकते हैं.

Watch Video: History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा | Read




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *