Bargi Dam Accident: टूटती जा रही लापता यात्रियों के बचने की उम्मीदें, अबतक 9 शव मिले; गोताखोर तलाश में जुटे

Latest and Breaking News on NDTV Bargi Dam Accident: टूटती जा रही लापता यात्रियों के बचने की उम्मीदें, अबतक 9 शव मिले; गोताखोर तलाश में जुटे


Jabalpur Cruise Accident: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में बरगी बांध (Bargi Dam Cruise Sink)  में गुरुवार शाम हुए हादसे को कई घंटे हो चुके हैं और तलाशी अभियान शुक्रवार सुबह को भी जारी है. अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है. 4 शव शुक्रवार सुबह बरामद हुए हैं. मृतकों में ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं. फिलहाल, शुक्रवार सुबह मिले शवों की पहचान नहीं हो पाई है. अभी भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं. देर रात तक चलाए अभियान में अब तक 22 लोगों को बचाया जा चुका है.

दरअसल, बरगी बांध में 30 अप्रैल (गुरुवार) शाम लगभग 5:30 बजे जब 40 से ज्यादा पर्यटकों से भरा क्रूज अचानक पानी में डूब गया, जिसमें से अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. जबलपुर SP संपत उपाध्याय ने बताया कि भेड़ाघाट (बरगी बांध क्षेत्र) में मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा संचालित एक क्रूज अचानक आए भीषण तूफान के कारण पलट गया. इस क्षेत्र में गुरुवार सुबह से ही तेज हवाएं चल रही थीं.

लापता लोगों के बचने की उम्मीद कम

हादसे को 16 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं, जिसके चलते लापता लोगों के जिंदा रहने की उम्मीद कम है. तलाशी अभियान देर रात भी चलता रहा, जो युद्धस्तर पर अभी भी जारी है. अभियान में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ व पुलिस प्रशासन की टीमें लगी हुई है. 

ये हैं लापता लोग, तलाश जारी

  • तमिल (5)
  • विराज (6)
  • मयूरम (9)
  • आरएच सैय्यद
  • रेशमा सैय्यद (66)
  • पूनम थापा (7)
  • समीम जफर
  • ज्योति श्रीवास (34)

इन लोगों की हुई मौत, मृतकों में 4 महिलाएं

  • नीतू सोनी (43)
  • सोभाग्यम अलागन (42)
  • मधुर मैसी (62)
  • काकुलाझी (38)
  • बाकी चार शव मिले, शिनाख्त नहीं
Latest and Breaking News on NDTV

इन लोगों को बचाया

Latest and Breaking News on NDTV

हादसे की पूरी टाइमलाइन

  • शाम को 05:15 पर सैलानी क्रूज पर सवार होकर नर्मदा की लहरों का आनंद ले रहे थे, तभी अचानक मौसम ने करवट ली.
  • इस दौरान लगभग 05:30 बजे खमरिया टापू के पास तेज आंधी और लहरों के दबाव के कारण क्रूज अनियंत्रित होकर पलट गया, लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला.
  • इस दौरान क्रूज पर सवार लगभग 15 लोगों ने खुद को तैरकर बचा लिया.
  • क्रूज पलटने पर चीख-पुकार मच गई. मौके पर मौजूद लोगों ने स्थानीय प्रशासन को सूचना दी और बचाव अभियान चलाया गया.
  • एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम ने 22 लोगों को बचाया.
  • बाद में 4 महिलाओं की मौत की पुष्टि हुई.
  • गुरुवार-शुक्रवार की रात तलाशी अभियान चलता रहा और शुक्रवार सुबह को भी जारी है. इस बीच गोताखोरों ने 4 शव बरामद किए.
  • अभी भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है.
  • अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है.
देर रात को भी जारी रहा तलाशी अभियान

देर रात को भी जारी रहा तलाशी अभियान

क्रूज की पूरी जानकारी 

बरगी बांध में वॉटर एक्टिविटी के लिए क्रूज का संचालन 2006 से हो रहा है, जिनमें दो क्रूज हैं- एक हाउस बोट और एक मिनी क्रूज. एक क्रूज में 60 लोगों के सवार होने की क्षमता है. जिस क्रूज में का हादसा हुआ है, उसमें 40 से ज्यादा लोग सवार थे. एक व्यक्ति के टिकट की कीमत लगभग 200 से 220 रुपये है. इसके अलावा 5 साल तक के बच्चों को सेवा फ्री है.

सीएम ने आर्थिक सहायता की घोषणा की

सीएम डॉ मोहन यादव ने घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है. मृतकों के परिजनों को सरकार की ओर से ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है. सीएम ने लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, संभाग प्रभारी एसीएस, एडीजी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं.

ये भी पढ़ें-Bargi Dam Cruise Sink Case: बरगी डैम में क्रूज पर सैर करने की कैसी है व्यवस्था, कितना लगता है किराया?  

ये भी पढ़ें- Bargi dam accident: सीएम मोहन ने हादसे पर जताया दुख, तो दिग्विजय सिंह ने की न्यायिक जांच की मांग







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *