क्या आप ‘बातूनी’ हैं? इन 5 फिल्ड्स में चमक सकता है आपका करियर

क्या आप 'बातूनी' हैं? इन 5 फिल्ड्स में चमक सकता है आपका करियर क्या आप 'बातूनी' हैं? इन 5 फिल्ड्स में चमक सकता है आपका करियर

Jobs for Good Speakers : क्या आपकी कम्यूनिकेशन स्किल्स जबरदस्त है और अपनी बातों से किसी को भी अट्रैक्ट कर लेते हैं? क्या लोग आपकी बातें सुनना पसंद करते हैं? अगर हां, तो आपकी यह ‘बातूनी’ फितरत सिर्फ एक शौक नहीं, बल्कि करियर का एक जबरदस्त हाथियार बन सकती है. जी हां, आज के डिजिटल युग में, जहां हर चीज ‘कनेक्टिविटी’ पर टिकी है, वहां आपकी कम्यूनिकेशन स्किल्स (Communication Skills) की मांग हर फिल्ड में बढ़ गई है.

अक्सर लोग सोचते हैं कि अच्छी कम्यूनिकेशन का मतलब सिर्फ फर्राटेदार अंग्रेजी है, जबकि असल में अपनी बात को सही ढंग से, सही समय पर और सही व्यक्ति तक पहुंचाने की आर्ट है. ऐसे में हम यहां 5 ऐसे बेहतरीन करियर ऑप्शन दिए गए हैं, जहां आप अपनी बातचीत के दम पर सफलता की नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं-

1. पब्लिक रिलेशन (PR) में चमक सकते हैं किस्मत

अगर आप लोगों से नेटवर्क बनाने और इमेज बिल्डिंग में माहिर हैं, तो PR आपके लिए परफेक्ट है. यहां आपको बड़ी कंपनियों या हस्तियों की ब्रांड वैल्यू बनाए रखनी होती है. आपकी एक सही पिच किसी कंपनी की साख रातों-रात बदल सकती है. 

2. कॉर्पोरेट ट्रेनर

कई लोगों के पास ज्ञान तो बहुत होता है, लेकिन वे उसे दूसरों को समझा नहीं पाते. अगर आप कठिन से कठिन बातों को आसानी से समझा सकते हैं, तो आप एक कॉर्पोरेट ट्रेनर बन सकते हैं. इसमें आप कर्मचारियों को सॉफ्ट स्किल्स, लीडरशिप और टीम वर्क की ट्रेनिंग देते हैं.

3. डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पॉडकास्टर

आजकल वीडियो और ऑडियो कंटेंट का जमाना है. अगर आपकी कम्यूनिकेशन स्किल्स जबरदस्त हैं, तो आप यूट्यूब, इंस्टाग्राम या पॉडकास्ट के जरिए अपनी पहचान बना सकते हैं. यहां आपकी यूनिक बात करने की शैली ही आपको लाखों फॉलोअर्स और ब्रांड डील्स दिला सकती है.

4. सेल्स और बिजनेस डेवलपमेंट

मार्केटिंग का एक पुराना नियम है  “जो दिखता है, वो बिकता है,” लेकिन आधुनिक दौर में “जो बोलता है, वो ज्यादा बिकता है.” अगर आप  की जरूरतों को समझकर उन्हें अपनी बातों से संतुष्ट (Convince) कर सकते हैं, तो सेल्स की दुनिया में आप सबसे ज्यादा कमाने वाले प्रोफेशनल बन सकते हैं.

5. जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन

खबरों की दुनिया हमेशा उन लोगों की तलाश में रहती है जिनकी आवाज में दम हो और जो फैक्ट्स को बेबाकी से पेश कर सकें. एक अच्छा कम्यूनिकेटर ही एक सफल रिपोर्टर, टीवी एंकर या रेडियो जॉकी (RJ) बन सकता है.

तो अब आप फटाफट अपनी कम्यनिकेशन स्किल्स को सुधारिए, और एक शानदार करियर की तरफ कदम उठाइए.

यह भी पढ़ें- भारत में इन डिग्रियां के पास है सबसे कम नौकरी? रिपोर्ट के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *