Vijay Oath Ceremony Live: तमिलनाडु में आज ‘विजय’ सरकार, शपथ समारोह में राहुल गांधी भी होंगे शामिल, हर अपडेटस

Vijay Oath Ceremony Live: तमिलनाडु में आज 'विजय' सरकार, शपथ समारोह में राहुल गांधी भी होंगे शामिल, हर अपडेटस Vijay Oath Ceremony Live: तमिलनाडु में आज 'विजय' सरकार, शपथ समारोह में राहुल गांधी भी होंगे शामिल, हर अपडेटस

Vijay CM Oath Live Updates: तमिलनाडु की राजनीति आज एक नए दौर में प्रवेश करने जा रही है, जहां तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) प्रमुख सी. जोसेफ विजय सुबह 10 बजे जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राजधानी चेन्नई में हलचल काफी तेज है, जबकि दिल्ली से लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी इसमें शामिल होने के लिए रवाना हो चुके हैं. विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद, कांग्रेस, भाकपा, माकपा, वीसीके और आईयूएमएल के समर्थन से विजय ने बहुमत का आंकड़ा पार किया और सरकार गठन का दावा पेश किया. राज्यपाल से मुलाकात के बाद उन्हें मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए 13 मई तक सदन में विश्वास मत साबित करने का निर्देश दिया गया है. इस राजनीतिक घटनाक्रम के बीच कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर सहित सहयोगी दलों ने इसे बदलाव और नई उम्मीदों की शुरुआत बताते हुए विजय को शुभकामनाएं दी हैं, जबकि तमिलनाडु की जनता अब नई सरकार से सामाजिक न्याय, विकास और पारदर्शी शासन की उम्मीद लगाए बैठी है. शपथ समारोह से जुड़े तमाम अपडेट्स के लिए बने रहिए एनडीटीवी के साथ-

Vijay Oath Ceremony Live Updates:



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *