व्हाट्सऐप पर खोल दिया शादी का फर्जी कार्ड और एक झटके में चले गए 5 करोड़, बेंगलुरु के बिजनेसमैन से साइबर धोखा

व्हाट्सऐप पर खोल दिया शादी का फर्जी कार्ड और एक झटके में चले गए 5 करोड़, बेंगलुरु के बिजनेसमैन से साइबर धोखा व्हाट्सऐप पर खोल दिया शादी का फर्जी कार्ड और एक झटके में चले गए 5 करोड़, बेंगलुरु के बिजनेसमैन से साइबर धोखा

बेंगलुरु:

बेंगलुरु के एक व्यवसायी को अपने फोन पर आया एक शादी का कार्ड खोलना महंगा पड़ गया. बिजनेसमैन इस फर्जी कार्ड के पीछे साइबर ठगों की चाल को नहीं समझ पाया और 5 करोड़ गंवा बैठा. कार्ड एक APK फाइल अटैचमेंट के रूप में भेजा गया था. कार्ड भी ऐसा था मानो सच का निमंत्रण मिला हो.

एक मैसेज और हो गई चूक, गंवा बैठे 5 करोड़ 

व्यवसायी को व्हाट्सऐप पर फर्जी शादी के निमंत्रण पत्र में लिखा था कि हम आपको अपनी शादी में आमंत्रित कर रहे हैं.कृपया समारोह की पूरी जानकारी के लिए अटैचमेंट डाउनलोड करें. आपकी उपस्थिति और आशीर्वाद हमें बेहद खुशी देंगे.जांच में आशंका जताई जा रही है कि इसी तरह का मैसेज और APK फाइल शहर के कई मोबाइल यूजर्स को भेजी गई, जो एक बड़े साइबर फ्रॉड अभियान का हिस्सा हो सकता है.

10 मिनट के बीच कई ट्रांजेक्शन और खाता खाली

पीड़ित ने कथित तौर पर APK फाइल डाउनलोड कर ली, जिसके बाद ठगों को उसके फोन में मौजूद गोपनीय जानकारी तक अनधिकृत पहुंच मिल गई.इसके बाद 16 अप्रैल 2026 की सुबह 4:45 से 4:54 बजे के बीच, आरोपी ने कई UPI ट्रांजैक्शनों के जरिए कुल 5,00,440 रुपये निकाल लिए. पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 66(C) और 66(D) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
 

यह भी पढ़ें- विकसित भारत के लिए समाज की भागीदारी जरूरी… ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *