जंगल में नग्न अवस्था में मिला युवक का शव, प्राइवेट पार्ट गायब; हत्या या जंगली जानवर का हमला?

जंगल में नग्न अवस्था में मिला युवक का शव, प्राइवेट पार्ट गायब; हत्या या जंगली जानवर का हमला? जंगल में नग्न अवस्था में मिला युवक का शव, प्राइवेट पार्ट गायब; हत्या या जंगली जानवर का हमला?

UP News:  उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां जाखलौन थाना क्षेत्र के सैपुरा गांव के पास जंगल में एक युवक का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ है. चौंकाने वाली बात यह है कि मृतक के शरीर से उसका प्राइवेट पार्ट गायब है. इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और पुलिस, वन विभाग व परिजनों के बीच मौत के कारणों को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं.

परिजनों का आरोप: सोची-समझी हत्या

मृतक की पहचान श्रीपाल सहरिया के रूप में हुई है. मृतक के चचेरे भाई रामसेवक ने बताया कि रात के समय जंगल की ओर से कई बार चीखने की आवाजें आई थीं, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया. सुबह जब शव मिला, तो वह पूरी तरह नग्न था और प्राइवेट पार्ट वाली जगह पर गहरा घाव था. परिजनों का सीधा आरोप है कि श्रीपाल की हत्या की गई है.

भाई ने गंभीर सवाल उठाते हुए कहा, “यदि जंगली जानवर ने हमला किया होता, तो वह शरीर के अन्य हिस्सों को भी निशाना बनाता. मृतक के कपड़े पास ही सुरक्षित रखे मिले हैं. कोई भी जानवर कपड़े उतारकर हमला नहीं करता. मृतक की पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है.”

वन विभाग और पुलिस के दावों में विरोधाभास

इस मामले में प्रशासनिक विभागों के बयानों ने गुत्थी को और उलझा दिया है. ललितपुर डीएफओ नवीन शाक्य ने मौके का मुआयना करने के बाद कहा कि मामला पूरी तरह संदिग्ध है. उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रथम दृष्टया यह नहीं लग रहा कि युवक की मौत जंगली जानवर के हमले से हुई है. हालांकि, एहतियात के तौर पर गांव में टीमें तैनात कर दी गई हैं. वहीं, क्षेत्राधिकारी सुनील भारद्वाज का कहना है कि पुलिस जंगली जानवर के हमले की आशंका से इनकार नहीं कर रही है. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह साफ हो पाएगी.

जांच के घेरे में कई अनुत्तरित सवाल

घटनास्थल की स्थिति कई सवाल खड़े करती है. यदि जानवर ने हमला किया, तो संघर्ष के निशान और शरीर पर नाखून के निशान क्यों नहीं हैं? केवल प्राइवेट पार्ट को ही निशाना क्यों बनाया गया? और सबसे अहम सवाल कि युवक के कपड़े सुरक्षित तरीके से कुछ दूरी पर कैसे मिले? फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह किसी “अजनबी” द्वारा की गई नृशंस हत्या है या कोई दुर्लभ वन्यजीव हमला.




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *