राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, PM-गृहमंत्री के लिए ‘गद्दार शब्द’ के इस्तेमाल पर FIR की मांग

राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, PM-गृहमंत्री के लिए 'गद्दार शब्द' के इस्तेमाल पर FIR की मांग राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, PM-गृहमंत्री के लिए 'गद्दार शब्द' के इस्तेमाल पर FIR की मांग

बीजेपी युवा मोर्चा के प्रवक्ता अभिषेक दुबे ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली के तिगड़ी थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है. यह शिकायत उस बयान को लेकर दी गई है जिसमें राहुल गांधी ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के लिए ‘गद्दार’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था. इस टिप्पणी के बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया और बीजेपी की ओर से इस पर कड़ी आपत्ति जताई गई.

शिकायतकर्ता अभिषेक दुबे ने अपनी शिकायत में कहा है कि सार्वजनिक मंच से इस तरह की भाषा का प्रयोग देश के सर्वोच्च संवैधानिक पदों की गरिमा को ठेस पहुंचाता है और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है. उनका आरोप है कि ऐसे बयान समाज में आक्रोश और विभाजन को बढ़ावा दे सकते हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा पैदा होता है.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह तथा आरएसएस पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि ये लोग ‘‘गद्दार” हैं क्योंकि वे रोजाना संविधान पर हमला कर रहे हैं.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी की सोच अराजक है तथा उन्होंने अपनी इस टिप्पणी से देश की 140 करोड़ जनता का अपमान किया है जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए.

ये भी पढ़ें : PM मोदी और अमित शाह को लेकर राहुल के बयान पर सियासत तेज, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने जताई आपत्ति

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *