AC चलाने का सही तरीका: WHO के इस फॉर्मूले से कमरा रहेगा एकदम ठंडा, 70% से भी कम हो जाएगा बिजली का बिल

Latest and Breaking News on NDTV AC चलाने का सही तरीका: WHO के इस फॉर्मूले से कमरा रहेगा एकदम ठंडा, 70% से भी कम हो जाएगा बिजली का बिल


WHO AC cooling formula: गर्मी में अक्सर कई लोग एसी को 16 या 18 डिग्री पर सेट कर देते हैं, ये सोचकर कि कमरा जल्दी ठंडा होगा, लेकिन यही सबसे बड़ी भूल है. WHO का कहना है कि आप एसी का तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रखें. इससे कंप्रेसर पर लोड कम पड़ता है और बिजली की भारी बचत होती है. यकीन मानिए, ये छोटी सी सेटिंग आपको महीने के अंत में राहत की सांस देगी.

Photo Credit: pexels

अपनाएं ये कूलिंग फॉर्मूला (Follow this smart cooling formula)

एसी के साथ सीलिंग फैन का इस्तेमाल करना एक शानदार तरकीब है. जब आप फैन को मध्यम गति पर चलाते हैं, तो यह ठंडी हवा को कमरे के हर कोने में समान रूप से फैला देता है. इससे आपको एसी को बहुत कम ठंडा करने की जरूरत पड़ती है और शरीर भी रिलैक्स महसूस करता है. इसके अलावा, खिड़की-दरवाजों को अच्छे से सील रखें, ताकि ठंडक बाहर न जाए.

ये भी पढ़ें:-गर्म तवे की तरह तप रही है घर की छत? करें ये काम..बिना AC के भी ‘शिमला’ जैसा कूल रहेगा आपका घर

रात में एसी चलाने का स्मार्ट तरीका (How to reduce AC electricity bill)

रात भर एसी चलाने के शौकीन हैं, तो जरा संभलकर. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोते समय एसी का तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रखना ही सबसे समझदारी भरा कदम है. इसके साथ ही अगर आप सीलिंग फैन को ‘लो स्पीड’ पर चालू रखते हैं, तो कमरे में ठंडक एकसमान बनी रहती है और एसी के कंप्रेसर पर एक्स्ट्रा जोर भी नहीं पड़ता. सबसे काम की बात ये है कि अपने एसी का ‘स्लीप मोड’ (Sleep Mode) फीचर ऑन करना कभी न भूलें. यह छोटी सी सेटिंग आपकी नींद को आरामदायक बनाने के साथ-साथ महीने के बिजली बिल को भी काफी हद तक कम करने में ‘जादुई’ असर दिखाती है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: pexels

WHO का यह तरीका न केवल आपकी बिजली बचाता है, बल्कि आपके स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर है. अब बिना फिक्र के अपनी एसी चलाएं और गर्मी को दें मात, वो भी बजट के साथ.

ये भी पढ़ें:-बंद होने वाला है पुराना Aadhaar App, फोन से तुरंत हटाए…वरना अटक जाएंगे सारे काम




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *