10 दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ

10 दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ 10 दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ

नई दिल्ली:

Petrol-Diesel मिडिल ईस्ट संकट के बाद तेल गैस की कमी के बीच देश में फिर पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है. बीते 10 दिनों में यह तीसरी बार है जब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं. इस बार पेट्रोल 87 पैसे को डीजल 91 पैसे और महंगा हुआ है. इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 99.51 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. बढ़े हुए दाम आज सुबह 6 बजे से लागू हो गए हैं. इससे पहले 15 मई और 19 मई को पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए थे. पिछले कुछ दिनों में पेट्रोल‑डीजल करीब ₹5 प्रति लीटर महंगा हो चुका है.

मई महीने में कितनी बार बढ़े दाम?

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार तीसरी बार बढ़ोतरी हुई है. 15 मई के बाद से अब तक दाम करीब ₹5 प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं

  • 15 मई: ₹3 की बढ़ोतरी
  • 19 मई: लगभग 90 पैसे
  • अब: 87‑91 पैसे की बढ़ोतरी

आपके शहर में अब कितने का मिलेगा पेट्रोल-डीजल? 
 

शहर    पेट्रोल (₹ प्रति लीटर)    डीजल (₹ प्रति लीटर)
 
दिल्ली    99.51   92.49 
मुंबई108.46  94.99
 
कोलकाता 110.57  96.98
 
चेन्नई 105.3397.02
 
बेंगलुरु      107.99 95.95
गुरुग्राम 100.16       92.71
नोएडा  99.78     93.12
 
चंडीगढ़98.97    87.00
 
हैदराबाद 112.75 100.86
 
जयपुर      110.19   95.41
लखनऊ 99.27     92.64
 
पटना 110.19       95.41
 

कंपनियों को घाटा, आम आदमी पर महंगाई का बोझ 

सरकारी तेल कंपनियां लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय कीमतें बढ़ने के बावजूद घरेलू रेट स्थिर रखे हुए थीं,लेकिन कच्चे तेल की तेज महंगाई के कारण कंपनियों का नुकसान हो रहा है, जिसके बाद पिछले हफ्ते दो बार दाम बढ़ाने पड़े. सरकार का कहना है कि कीमतों में बढ़ोतरी से नुकसान कुछ कम हुआ है, लेकिन कंपनियों पर दबाव अभी भी बना हुआ है. अगर मिडिल संकट ऐसे ही बना रहा तो ईंधन की कीमतों में फिर उछाल देखने को मिल सकता है. 

यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल की पैनिक बाइंग के बीच सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

यह भी पढ़ें- बिना दस्तावेज नहीं मिलेगा डीजल! महाराष्ट्र में किसानों के लिए कड़े नियम लागू, दिखाना होगा RC बुक या पहचान पत्र
 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *