ट्विशा शर्मा केस में SC ने कहा-प्रीमेच्योर बयानबाजी न करें, निष्पक्ष जांच जरूरी, तुषार मेहता बोले- गिरिबाला बन रहीं बाधा

ट्विशा शर्मा केस में SC ने कहा-प्रीमेच्योर बयानबाजी न करें, निष्पक्ष जांच जरूरी, तुषार मेहता बोले- गिरिबाला बन रहीं बाधा ट्विशा शर्मा केस में SC ने कहा-प्रीमेच्योर बयानबाजी न करें, निष्पक्ष जांच जरूरी, तुषार मेहता बोले- गिरिबाला बन रहीं बाधा

नई दिल्ली:

 ट्विशा शर्मा मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट और भोपाल लोकल कोर्ट में सुनवाई चल रही है. सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर स्वत: संज्ञान लिया है. CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली की बेंच इस मामले में सुनवाई कर रही है. चीफ जस्टिस ने कहा कि ट्विशा का दूसरा पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार हो चुका है. गिरिबाला सिंह के इंटरव्यू पर सुप्रीम कोर्ट ने लताड़ लगाते हुए कहा कि इस मामले को जैसे हैंडल किया गया हमें उसका दुख है. हम अपने मीडिया दोस्तों से अनुरोध करेंगे कि वो घरवालों के बयानों के आधार पर मामले को तय ना करें. किसी स्वतंत्र एजेंसी को जांच करनी चाहिए.

सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों से प्रीमेच्योर बयानबाजी न करने की बात कहते हुए कहा कि मामले की जांच पहले से ही जांच चल रही है. सीबीआई की जांच होगी तो अपना पक्ष वहां रखें. अदालत ने मीडिया से अनुरोध करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार के पास जाकर उनका दुख और ना बढाए. एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है.

CJI ने क्या कहा?

  • हमें दुख है जैसे मामले को हैंडल किया 
  • हम अपने मीडिया दोस्तों से अनुरोध करेंगे कि वो घरवालों के बयानों के आधार पर मामले को तय ना करें
  • किसी स्वतंत्र एजेंसी को जांच करनी चाहिए
  • ऐसा प्रोजेक्ट किया जा रहा है जैसे न्यायपालिका मामले में दखल दे रही है 
  • आरोपियों का इंटरव्यू क्यों किया जा रहा है
  • हम पुलिस का मोरल डाउन नहीं करना चाहते 
  • राज्य ने सीबीआई जांच की मांग की है 
  • हम खुद सीबीआई जांच के आदेश नहीं देना चाहते 
  • जरूरी है कि खुद जल्द कदम उठाया जाए

 मीडिया में बयानबाजी ना करें

तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि सीबीआई मामले की जांच अपने पास लेगी. सुप्रीम कोर्ट ने इसे रिकॉर्ड पर लिया. CJI सूर्य कांत ने उम्मीद जताई कि सीबीआई तुरंत जांच अपने पास लेकर सुनवाई करेगी. अदालत ने दोनों पक्षों से कहा कि वो मीडिया में बयानबाजी ना करें. CJI ने कहा कि सभी हितधारक अटकलें लगाने से बचें और जांच को सही नतीजे तक ले जाने के लिए प्रमुख जांच एजेंसी CBI पर भरोसा रखें. संभावित गवाह और आरोपी कोई भी मीडिया बयान नहीं देंगे जो भी बयान देने हैं वो जांच एजेंसी के सामने दें. 

न्यायपालिका पर सवाल उठाना गलत

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि मीडिया को संभावित गवाहों और आरोपियों के बयानों से बचना चाहिए, क्योंकि इससे मुकदमे पर असर पड़ सकता है. सुप्रीम कोर्ट ने इस बात पर दुख जताया कि  न्यायपालिका द्वारा मुकदमे को पटरी से उतारने की अफवाह फैलाई जा रही है. हमने मामले पर कोई राय व्यक्त नहीं की है, पहले से कोई राय न बनाएं.

सीबीआई की ओर से SG तुषार मेहता दे रहे दलील

बता दें कि ट्विशा शर्मा के परिवार ने मानसिक प्रताड़ना, दहेज की मांग और मामले को  कवर-अप के आरोप लगाए हैं. CJI सूर्य कांत ने इस संबंध में रजिस्ट्री से रिपोर्ट मांगी थी. रजिस्ट्री की ओर से मीडिया रिपोर्ट्स में उठ रहे इन सवालों को लेकर नोट CJI के सामने रखा गया था. इसके मद्देनजर CJI ने स्वत: संज्ञान लेकर बेंच गठित करने का फैसला लिया  है. सीबीआई की ओर से SG तुषार मेहता अदालत में पेश हुए हैं. सूत्रों के मुताबिक, ट्विशा शर्मा मौत मामले में आज सीबीआई केस दर्ज कर सकती है. DoPT से नोटिफिकेशन मिलते ही केस दर्ज होगा




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *