धुरंधर के प्रोडक्शन डिजाइनर पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप, धोखे से होटल में बुलाया और पिलाई शराब

धुरंधर के प्रोडक्शन डिजाइनर पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप, धोखे से होटल में बुलाया और पिलाई शराब धुरंधर के प्रोडक्शन डिजाइनर पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप, धोखे से होटल में बुलाया और पिलाई शराब

नई दिल्ली:

फिल्म धुरंधर के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस.जोहरे के खिलाफ चंडीगढ़ सेक्टर-17 थाने में युवती ने यौन उत्पीड़न की FIR दर्ज कराई है. शिकायत में युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने फाइव स्टार होटल में बुलाकर उसे गलत तरीके से छुआ, विरोध करने पर मारपीट की और गलत तरीके से बंधक बनाकर रखा गया. युवती ने आरोप लगाया कि उसकी ड्रिंक में संदिग्ध नशीला पदार्थ मिलाया गया था. इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई थी.  पुलिस ने जांच के बाद 21 अप्रैल 2026 को FIR दर्ज की थी लेकिन इसका खुलासा सोमवार (26 मई) देर शाम को हुआ है. जानकारी के मुताबिक FIR के बाद सेक्टर-17 की पुलिस ने आरोपी प्रोडक्शन डिजाइनर को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन उससे पहले ही आरोपी ने जिला अदालत से अग्रिम जमानत ले ली.

कॉलेज के टीचर ने करवाई थी मुलाकात

शिकायत में यह बात सामने आई कि वह महिला सरकारी कॉलेज में पढ़ी है. कॉलेज के दौरान एक फैकल्टी मेंबर ने उसका रेज्यूमे धुरंधर की टीम को भेज दिया था. इसके बाद 2 सितंबर 2025 को उसे असिस्टेंट आर्ट डायरेक्टर के तौर पर काम पर रख लिया गया. सेट पर जोहरे ने खुद को उसके मेंटर के तौर पर पेश किया और उसके साथ विश्वास का रिश्ता बना लिया.

धोखे से बुलाया होटल

महिला ने आगे आरोप लगाया कि जोहरे ने उसे सेक्टर 17 के ताज होटल में एक कमरे में बुलाया और कहा कि यह एक प्रोफेशनल डिस्कशन के लिए है. जब वह वहां पहुंची तो उसने देखा कि क्रू का कोई और सदस्य वहां मौजूद नहीं था. फिर उसने उसे चेतावनी दी कि वह होटल में हुई इस मुलाकात के बारे में किसी को न बताए, क्योंकि इससे उसकी इज्जत खराब हो जाएगी. अपने बयान में, उसने आरोप लगाया कि 10 सितंबर, 2025 को रात करीब 8:30 बजे, जोहरे ने उस पर शराब पीने का दबाव डाला. उसने वाइन और रम मिलाकर एक ड्रिंक तैयार की, उसे जबरदस्ती वह ड्रिंक पिलाई और जबरदस्ती अपनी तरफ खींच लिया. उसने उसके साथ अश्लील हरकतें भी कीं. 

यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह पर लगे बैन से करीब 300 लोगों की रोजी-रोटी पर गिरी गाज! एक्टर के बैन पर फिल्म मेकर ने उठाए सवाल




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *