चुनावी जीत के बाद पहली बार बंगाल जाएंगे PM मोदी, 20-21 जून को करेंगे दौरा

चुनावी जीत के बाद पहली बार बंगाल जाएंगे PM मोदी, 20-21 जून को करेंगे दौरा चुनावी जीत के बाद पहली बार बंगाल जाएंगे PM मोदी, 20-21 जून को करेंगे दौरा

नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल जाने वाले हैं. पीएम मोदी बंगाल के स्थापना दिवस में शामिल होंगे. प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा 20 और 21 जून को होगी. चुनाव में जीत के बाद पीएम मोदी का बंगाल का यह पहला दौरा होगा. पीएम मोदी 21 जून को योग दिवस के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे.

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी 20 और 21 जून को पश्चिम बंगाल के दौरे पर रगहेंगे. 20 जून को बंगाल का स्थापना दिवस है. इसके कार्यक्रम में पीएम मोदी हिस्सा लेंगे. 

20 जून ही क्यों?

बीजेपी के लिए 20 जून का दिन भावनात्मक रूप से काफी महत्वपूर्ण है. 15 मार्च 1947 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने हिंदुओं के लिए पश्चिम बंगाल की स्थापना का औपचारिक प्रस्ताव रखा था, जिस पर 20 जून 1947 को बंगाल विधानसभा ने मुहर लगाई थी. 

इसी कारण 20 जून को पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस के तौर पर मनाया जाता है. बताया जा रहा है कि इस दिन बीजेपी बंगाल के हर जिल में कार्यक्रम करेगी.

इसके बाद 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है. प्रधानमंत्री मोदी 21 जून को योग दिवस के कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे.

चुनावी जीत के बाद पहला दौरा

बंगाल विधानसभा में बीजेपी की जबरदस्त जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी का यह पहला बंगाल दौरा होगा. विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 294 में से 208 सीटें जीती थीं. इसके साथ ही बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनी है. वहीं, 15 सालों तक सत्ता में रही टीएमसी इस बार 80 सीटों पर ही सिमट गई.

यह भी पढ़ेंः ममता का साथ छोड़ सकते हैं 50 विधायक, क्‍या छिन जाएगा पार्टी का नाम और सिंबल?
 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *