पापा-बेटी की जोड़ी ने गया ‘दिल डूबा’ सॉन्ग, दिलों को छू रही दोनों की आवाज और बॉन्डिंग, देखिए वीडियो

पापा-बेटी की जोड़ी ने गया 'दिल डूबा' सॉन्ग, दिलों को छू रही दोनों की आवाज और बॉन्डिंग, देखिए वीडियो पापा-बेटी की जोड़ी ने गया 'दिल डूबा' सॉन्ग, दिलों को छू रही दोनों की आवाज और बॉन्डिंग, देखिए वीडियो

पिता और बेटी का रिश्ता दुनिया के सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक माना जाता है, जिसमें प्यार, विश्वास और अपनापन साफ झलकता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पिता अपनी नन्ही बेटी के साथ गाना गाते नजर आ रहा है. दोनों की मधुर आवाज और उनके बीच की प्यारी बॉन्डिंग लोगों के दिलों को गहराई से छू रही है और यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

पिता-बेटी की जोड़ी ने गाया गाना

इस वीडियो को इंस्टाग्राम क्रिएटर यश श्रीवास्तव ने शेयर किया है, जिसे यूजर बहुत पसंद कर रहे हैं. यश अक्सर अपनी छोटी बेटी के साथ गाते हुए वीडियो पोस्ट करते हैं, लेकिन यह वाला वीडियो खास तौर पर लोगों को ज्यादा पसंद आया और सभी के दिलों को छू गया.

दोनों इस वीडियो में साल 2004 की फिल्म खाकी के मशहूर गाने ‘दिल डूबा’ को गाते नजर आ रहे हैं. इस गाने में अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राय थे और इसे सोनू निगम और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी थी. रिलीज के इतने साल बाद भी यह गाना आज भी लोगों का पसंदीदा बना हुआ है. वीडियो में यश अपनी बेटी अविका को गोद में लेकर मुस्कुराते हुए गाना शुरू करते हैं. जैसे ही वह गाते हैं, उनकी छोटी बेटी भी बीच में सही समय पर मजेदार अंदाज में “हां!” बोलती है, जिसे सुनकर पिता हंस पड़ते हैं और गाना जारी रखते हैं.

इसके बाद दोनों साथ में झूमते रहते हैं और एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराते हैं. अविका बीच-बीच में अपनी क्यूट आवाज में गाने में शामिल होती है. उनका यह प्यारा, बिना किसी स्क्रिप्ट वाला पल लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. यह प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही लोगों को बहुत पसंद आया और तेजी से वायरल हो गया. लोग पिता और बेटी की इस खूबसूरत बॉन्डिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

कुछ यूजर्स ने लिखा कि इस वीडियो को देखकर उन्हें अपने बचपन की याद आ गई. उन्होंने कहा कि अलग-अलग पीढ़ियों के बीच गानों को शेयर करने की जो खुशी होती है, वह इसमें साफ नजर आती है.

यह भी पढ़ें:- 7,200 रुपये किलो… शख्स ने बताई US में बिक रही भिंडी की कीमत, वायरल वीडियो देख हैरान रह गए लोग






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *