सुखेंदु समेत 10 TMC सांसदों की भूपेंद्र यादव के घर में बंद कमरे में बैठक, CM शुभेंदु भी मौजूद

सुखेंदु समेत 10 TMC सांसदों की भूपेंद्र यादव के घर में बंद कमरे में बैठक, CM शुभेंदु भी मौजूद सुखेंदु समेत 10 TMC सांसदों की भूपेंद्र यादव के घर में बंद कमरे में बैठक, CM शुभेंदु भी मौजूद

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक उथल पुथल का दौर जारी है. विधानसभा चुनाव में हार के बाद अब तृणमूल कांग्रेस टूटती नजर आ रही है. पहले टीएमसी के कई विधायकों ने अलग गुट बनाया. पार्टी में अब यह टूट संसदीय दल तक पहुंच गई है. टीएमसी सांसद सुखेंदु शेखर ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद सुखेंदु समेत 10 टीएमसी सांसदों की भूपेंद्र यादव के घर में बंद कमरे में बैठक हुई. इस बैठक में CM शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद रहे.

TMC के बागी सांसदों में कौन-कौन शामिल?

1. शताब्दी रॉय
2. काकोली घोष
3. अबू ताहिर
4. खलीलुर रहमान
5. असित मल
6. अरूप चक्रवर्ती
7. कालीपद सोरेन
8. जगदीश बसुनिया
9. प्रसून बनर्जी
10. शर्मिला सरकार

इस बागी नेताओं के दल की मीटिंग में MLA अखरूर जमा भी मौजूद हैं. 

ममता बनर्जी INDIA ब्लॉक की बैठक में मौजूद

कोलकाता में जहां तृणमूल कांग्रेस के सांसद बगावत कर रहे हैं. वहीं दूसरी और टीएमसी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी फिलहाल दिल्ली में इंडी गठबंधन की बैठक में मौजूद हैं. ममता के साथ अभिषेक बनर्जी भी इस बैठक में हिस्सा होने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं. 

बता दें कि सुखेंदु शेखर ने टीएमसी की प्राथमिक सदस्यता के साथ-साथ राज्यसभा से भी इस्तीफा दे दिया है. सुखेंदु शेखर की ओर से बयान जारी कर कहा, “हाल ही में हुए चुनावों में बंगाल के मतदाताओं ने 15 वर्षों से सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर पूर्ण अविश्वास व्यक्त किया. मतदाताओं ने पार्टी के व्यापक भ्रष्टाचार, महिलाओं पर हो रहे घोर दमन और शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, रोजगार और कानून व्यवस्था सहित सभी क्षेत्रों में फैली घोर विफलता और अराजकता को नकार दिया.”

सुखेंदु शेखर ने आगे कहा, “जनता ने बंगाल के इतिहास में पहली बार भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाया है. नव निर्वाचित जन सरकार ने अपने घोषित चुनावी घोषणापत्र के अनुसार बंगाल के समग्र विकास और पुनर्निर्माण के उद्देश्य से कई कार्यक्रमों को लागू करने का कार्य शुरू कर दिया है. जनता के इस ऐतिहासिक फैसले को स्वीकार करते हुए, मैं तृणमूल कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देता हूं.”




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *