‘Right Talent, Wrong Platform’… उंगली पर फुटबॉल घुमाता नजर आया शख्स, वीडियो वायरल | bhilai railway station man ball spinning talent video viral social media reaction

img 'मैराथन दौड़ीं, कंपनी बनाई', न्यूयॉर्क की CEO ने कहा उनकी दादी अब भी नाराज हैं कि उनकी शादी नहीं हुई | Ran marathon started company New York executive says her grandmother is still upset that she is not married


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक युवक का वीडियो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है. वायरल वीडियो में एक शख्स रेलवे स्टेशन पर अपने शानदार हुनर का प्रदर्शन करता नजर आ रहा है. वह अपनी उंगलियों और हाथों की मदद से फुटबॉल को अलग-अलग अंदाज में घुमा रहा है. उसके इस टैलेंट को देखकर आसपास मौजूद लोग भी हैरान रह गए. अब यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग युवक की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

भिलाई रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा वीडियो

जानकारी के अनुसार, यह वीडियो भिलाई रेलवे स्टेशन का है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहा है. इसी दौरान वह अपने हुनर का प्रदर्शन शुरू कर देता है. कभी वह फुटबॉल को अपनी उंगली पर बैलेंस करते हुए घुमाता है तो कभी उसे हवा में उछालकर शानदार तरीके से कंट्रोल करता है.

इंस्टाग्राम पर शेयर हुआ वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर fitwithyogee_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, “Today I saw real talent at Bhilai Railway Station.” वीडियो को सोशल मीडिया पर लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है. इसे अब तक 1.92 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि 12 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है.

वीडियो की लोगों ने की जमकर तारीफ

वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स युवक के टैलेंट की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “Right talent, wrong platform.” वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “Skilled India.” एक अन्य यूजर ने लिखा कि कई बार हमें अपनी प्रतिभा दिखाने का सही मौका नहीं मिल पाता. लोगों का कहना है कि अगर इस युवक को सही मंच मिले तो वह अपने हुनर से बड़ी पहचान बना सकता है.

ये भी पढ़ें: फ्लिपकार्ट ग्लैम अप फेस्ट में अफरातफरी, हैम्पर्स के लिए इन्फ्लुएंसर्स के बीच हुई हाथापाई, वीडियो वायरल

ये भी पढ़ें: मुंबई में सपनों की कीमत, किराये के झटके पर शख्स ने शेयर किया वीडियो, युवाओं ने कहा- ‘बिलकुल सच’

ये भी पढ़ें: नागपुर में ‘चेयर योग’ का बड़ा आयोजन, कर्मचारी और परिवारों ने मिलकर बनाया रिकॉर्ड

लेखक के बारे में

पुष्पेंद्र कुमार

Journalist

पुष्पेंद्र कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक जागरण के दिल्ली ब्यूरो से की. यहां उन्होंने रिपोर्टिंग और लेखन…
और पढ़ें






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *