मुंबई में रेड अलर्ट, मॉनसून की पहली बारिश से हाहाकार, लोकल ट्रेनों पर असर, दादर, बांद्रा से अंधेरी तक ट्रैफिक ठप | Mumbai Rain Latest Update monsoon rainfall in mumbay trans harbour local rain disruped IMD Weather Red Alert

मुंबई में रेड अलर्ट, मॉनसून की पहली बारिश से हाहाकार, लोकल ट्रेनों पर असर, दादर, बांद्रा से अंधेरी तक ट्रैफिक ठप | Mumbai Rain Latest Update monsoon rainfall in mumbay trans harbour local rain disruped IMD Weather Red Alert मुंबई में रेड अलर्ट, मॉनसून की पहली बारिश से हाहाकार, लोकल ट्रेनों पर असर, दादर, बांद्रा से अंधेरी तक ट्रैफिक ठप | Mumbai Rain Latest Update monsoon rainfall in mumbay trans harbour local rain disruped IMD Weather Red Alert

मुंबई:

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मॉनसून पहुंचते ही कहर बरपाने लगा है. मुंबई में पिछले 24 घंटे में घनघोर बारिश से सड़कें लबालब नजर आने लगी हैं. बांद्रा, अंधेरी, मीरा रोड, भायंदर से दादर तक भयंकर बारिश से जनजीवन ठप हो गया है. ट्रांस हार्बर रेल लाइन सेवा रोकनी पड़ी है. कई जगहों पर अंडरपास में पानी भर जाने से रास्ता बंद हो गया है. मौसम विभाग ने ठाणे, मुंबई, पालघर, रायगढ़ और सिंधुदुर्ग जैसे जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट है.

अंधेरी में एक-दो जगहों पर भारी जलजमाव के कारण अंडरपास बंद करना पड़ा. BMC बृहन्मुंबई महानगर पालिका के अधिकारियों ने वहां ट्रैफिक बंद करने के लिए कर्मचारियों की तैनाती की है. 

मुंबई में मंगलवार रात को भी भारी बारिश हुई थी.  भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई के उपनगरीय इलाकों दादर, अंधेरी, बांद्रा के साथ और पालघर के लिए रेड अलर्ट जारी किया था. ठाणे में ऑरेंज अलर्ट है. रत्नागिरी, रायगढ़ और सिंधुदुर्ग में भारी बारिश का येलो अलर्ट है.

मुंबई में मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी भी जारी की है. कल्याण, डोंबिवली, नेरल और करजत इलाके में 24 घंटे से भारी बारिश हो रही है.20 घंटों में शहर में 78 मिमी, पूर्वी उपनगरीय इलाकों में 87 मिमी और वेस्ट के इलाकों में 113 मिमी बारिश दर्ज की गई है. 







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *