अब महाराष्ट्र में TET का पेपर लीक, टाली गई 28 जून की परीक्षा | TET Paper Leak in Thane Maharashtra Teacher Eligibility Test Exam

Latest and Breaking News on NDTV अब महाराष्ट्र में TET का पेपर लीक, टाली गई 28 जून की परीक्षा | TET Paper Leak in Thane Maharashtra Teacher Eligibility Test Exam


28 जून यानी कल होने वाली महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (MAHA TET) का पेपर लीक हो गया है. महाराष्ट्र के ठाणे से TET का पेपर लीक होने की खबर है. MAHA TET परीक्षा में 4 लाख के करीब कैंडिडेट शामिल होने वाले थे. पेपर लीक होने के कारण इस परीक्षा को फिलहाल स्थगित करने का फैसला किया गया है. शिक्षा विभाग परीक्षा की ओर से पेपर को स्थगित करने का ऐलान किया गया है. वहीं एग्जाम की नई तारीख की घोषणा जल्द कर दी जाएगी. NEET परीक्षा के पेपर लीक होने के बाद देश भर में हंगामा मचा हुआ था. इस बीच TET का पेपर लीक होने की घटना ने शिक्षा विभाग की खराब कार्यप्रणाली को एक बार फिर उजागर कर दिया है.

भिवंडी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज

NEET 2026 परीक्षा में हुई गड़बड़ियों को ध्यान में रखते हुए, महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम किए थे. हालांकि, आज यानी 27 जून  को सुबह करीब 4 बजे, गुप्त सूचना के आधार पर भिवंडी पुलिस ने सदर इलाके में छापेमारी की. उन्हें जानकारी मिली थी कि भिवंडी में  प्रश्न-पत्र में बदलाव किया जा सकता है. परीक्षा परिषद के अधिकारियों की मौजूदगी में पेपर लीक की पड़ताल की गई. संदिग्धों के पास मिले प्रश्न पत्र, TET पेपर से हूबहू मैच हुए थे. इस मामले में भिवंडी पुलिस स्टेशन ने केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.
 

साल 2025 में भी हुआ था पेपर लीक

पूरे राज्य से करीब 4 लाख 28 हजार उम्मीदवार यह परीक्षा देने वाले थे. राज्य भर के 1,428 केंद्रों पर कल ये परीक्षा होने वाली थी. कुल रजिस्टर्ड उम्मीदवारों में से 2,26,263 ऐसे शिक्षक थे जो पहले से नौकरी कर रहे थे और जरूरी TET क्वालिफ़िकेशन हासिल करने के लिए परीक्षा दे रहे थे. जबकि बाकी उम्मीदवार शिक्षक बनने के इच्छुक थे.

पेपर लीक होने की वजह से इन लाखों भावी शिक्षकों का भविष्य बीच में लटक गया है. बता दें कि इससे पहले साल 2025 में भी पेपर लीक हुआ था. साल 2025 में कोल्हापुर से TET का पेपर लीक होने की घटना सामने आई थी.

हालांकि विश्वसनीय सूत्रों ने महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी TET परीक्षा के पेपर के साथ छेड़छाड़ की पुष्टि हुई है. सोशल मीडिया पर TET का पेपर वायरल होने के बाद, महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने कल होने वाली TET परीक्षा को रद्द कर दिया है.

ये भी पढ़ें- NEET UG Re-Exam 2026: 22.79 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन, परीक्षा में सिर्फ 20 लाख पहुंचे, 2.79 लाख उम्मीदवार कहां गायब?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *