मंडी में आया तोतापारा नस्ल का बकरा.
Bakrid 2026: उत्तर प्रदेश में बकरीद के त्योहार की धूम है, राजधानी लखनऊ की बकरा मंडी भी पूरी तरीके से तैयार है, जहां एक से एक तगड़े और महंगे बकरे लाए जा रहे हैं. मंडी में सबसे महंगा बकरा अभी तक 3 लाख रुपये की कीमत का बिक चुका है. लखनऊ और आसपास के इलाके के लोग सुबह से ही मंडी में अच्छे नस्ल के बकरों की खरीदारी के लिए आ रहे हैं. ऐसे में हमने मंडी के सबसे महंगे नस्ल के बकरों बकरा के बारे में जानकारी ली.
मुरादाबाद से आए दुकानदार मोहम्मद अयान ने बताया कि हमारे पास 75 हजार से लेकर 6.50 लाख रुपये प्रति जोड़े तक के अच्छे नुस्खे बकरा हैं, जिनमें बरबरी नस्ल का जोड़ा 6.50 लाख रुपये, तोतापरी और पंजाबी नस्ल के बकरे ₹4 लाख प्रति जोड़े हैं. इनके लिए बाकायदा गर्मी से बचने के लिए कूलर का भी इंतजाम किया गया है.
घी-ड्राइ फ्रूट खाते हैं बकरे
तोतापरी पंजाबी बरबरी नस्ल के बकरे डाइट में ड्राई फ्रूट, देसी घी, देसी चने, गुड़ और फल खाते हैं. इन बकरों का वजन एक कुंतल से ज्यादा है, जिसमें बरबरी नस्ल के बकरे एक कुंटल 30 किलो और तोतापारी और पंजाबी एक कुंटल 10 किलो वजन के हैं. इन बकरों की कुल उम्र 2.5 साल से 3 साल की होती है.
ये भी पढ़ें- Bakrid 2026: 27 या 28 मई भारत में कब मनाई जाएगी बकरीद? जान लीजिए सही तारीख और महत्व


