Bihar News: स्कूल से गायब हुई बेटी को पुलिस ने 13 साल बाद ढूंढा, अब 4 बच्चों की मां बनकर लौटी

Bihar News: स्कूल से गायब हुई बेटी को पुलिस ने 13 साल बाद ढूंढा, अब 4 बच्चों की मां बनकर लौटी Bihar News: स्कूल से गायब हुई बेटी को पुलिस ने 13 साल बाद ढूंढा, अब 4 बच्चों की मां बनकर लौटी

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर  में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. जिले के कटरा थाना क्षेत्र से 13 साल पहले गायब हुई एक युवती को पुलिस ने आखिरकार बरामद कर लिया है, लेकिन वह अब चार बच्चों की मां बन गई . लेकिन जो युवती 2013 में ‘नाबालिग’ बनकर घर से निकली थी, वह अब चार बच्चों की मां बन चुकी है.

क्या था 13 साल पुराना मामला?

दरअसल पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के देवगन गांव का है.11 मई 2013  2013 को मोहम्मद अली की पत्नी हरसिदा खातून ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी अपनी बहन के साथ स्कूल गई थी, लेकिन वहां से छुट्टी लेकर निकल घर वापस नहीं  आई. उस समय परिजनों ने दरभंगा के एक युवक राकेश ठाकुर पर अपहरण का आरोप लगाया था.

अपनी मर्जी से स्कूल से भाग निकली थी युवती

पुलिस जांच और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, युवती का अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि वह अपनी मर्जी से घर से निकली थी. अब जब 13 वर्षों के बाद पुलिस ने लापता युवती को बरामद किया तो पुलिस भी हैरान रह गई और पता चला की युवती अपने ही पड़ोस के रहने वाले मौसेरा भाई के साथ घर से फरार हो गई थी और अब युवती के चार बच्चे हैं . 

मां ने लगाया था बेटी को घर से भगाने का आरोप

वही नाबालिग की मां ने अपने ही गांव में रह रहे दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के निवासी राकेश ठाकुर पर अपने बेटी के गायब करने का आरोप लगाया था.

 मौसेरा भाई से ही चल रहा था युवती का प्रेम प्रसंग

वही सूत्रों की माने तो जिस समय युवती फरार हुई थी उससे पूर्व से ही उस युवती का अपने ही पड़ोस के रहने मौसीरे भाई अब्दुल के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था और उसी के साथ युग की फरार हो गई थी 

13 वर्षों तक कई पुलिसकर्मी ढूंढने की करती रही कोशिश

वही 2013 में जब युवती गायब हुई तभी से आज तक कई पुलिस अधिकारियों के जरिए इस केस की जांच की. जिसके तहत युवती को बरामद करने की कोशिश की गई लेकिन कोई भी पुलिसकर्मी उस युवती को खोज पाने में सफलता प्राप्त नहीं कर पाया. लेकिन अब कटरा थाने में तैनात सिंघम के नाम से जाने जाने वाली सब इंस्पेक्टर रानी कुमारी ने 13 वर्षों के बाद अब अपने ही थाना क्षेत्र के दरगाह चौक से उस युवती को बरामद कर लिया है.

कोर्ट के बाद पति के साथ गई युवती

बरामदगी के बाद युवती को मुजफ्फरपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसके बयान दर्ज किए गए. युवती ने अपनी मर्जी से साथ रहने की बात कही, जिसके बाद कोर्ट के आदेशानुसार उसे उसके पति के साथ भेज दिया गया. 13 साल पुराने इस केस के खत्म होने के बाद अब इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: Jharkhand: डैम में बुआ को डूबता देख बचाने कूदा भतीजा, बचाने की कोशिश में डूबने से दोनों की दर्दनाक मौत





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *